फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special search operation conducted overnight

जिले में रातभर चला विशेष तलाशी अभियान

Sun, 29 Nov 2020 09:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 09:38 PM IST
विज्ञापन
Special search operation conducted overnight
अमेठी। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार रात जिले भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। सीओ व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के होटल, ढाबा, रेलवे व बस स्टेशन तथा हाइवे पर तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्धों से पूछताछ की। हालांकि इस दौरान कही भी कोई आपत्ति जनक वस्तु व व्यक्ति नहीं पाए गए।
विज्ञापन

जिले में शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए शनिवार रात में एएसपी दयाराम सरोज के निर्देश पर विशेष चेकिंग/तलाशी अभियान संचालित हुआ। जिले के सभी सीओ व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में संचालित होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, रेलवे व बस स्टेशन के साथ ही हाइवे पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस अफसर होटल व ढाबों पर पहुंचकर वहां मौजूद संदिग्धों से पूछताछ करते हुए तलाशी भी ली।
विज्ञापन

संचालकों से किसी भी संदिग्ध के आने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया। यह भी हिदायत दी गई कि होटल व ढाबों पर मादक पदार्थों का सेवन न किया जाए। रेलवे व बस स्टेशनों पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में हाईवे पर चल रहे वाहनों की भी तलाशी लेते हुए उनसे पूछताछ की गई। पूरे अभियान में कही भी कोई आपत्तिजनक वस्तु व व्यक्ति नहीं पाया गया। एएसपी ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए उनकी ओर से अभियान संचालित कराया गया। कहा कि अमूमन ऐसे अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed