फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special educators raised questions on school allocation

Amethi News: स्पेशल एजुकेटर्स ने स्कूल आवंटन पर उठाए सवाल

Thu, 04 Dec 2025 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Special educators raised questions on school allocation
अमेठी सिटी। बाल वाटिकाओं के लिए चयनित 137 स्पेशल एजुकेटर को बुधवार को स्कूल आवंटित किए गए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि मेरिट के आधार पर स्कूल देने की बात कही गई थी, पर आवंटन में ऐसा नहीं किया गया। कई अभ्यर्थियों को दूर के स्कूल मिले, जबकि पास के स्कूल खाली थे।
विज्ञापन

सुबह बीएसए कार्यालय में स्कूल आवंटन कार्य शुरू हुआ। अभ्यर्थियों की उम्मीद थी कि उन्हें पास के परिषदीय स्कूल मिलेंगे, ताकि वे बच्चों को समय पर पढ़ा सकें। पर सूची देखने के बाद असंतोष फैल गया। कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि सूची में दिखाया गया स्कूल अलग था और मौके पर दूसरा स्कूल दे दिया गया। कुछ ने यह भी कहा कि पसंद के लोगों को पास के स्कूल मिले और योग्य अभ्यर्थियों को दूर भेजा गया।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का कहना है कि बाल वाटिका के पांच से छह वर्ष के बच्चों को समय पर पढ़ाना जरूरी है। दूर के स्कूल मिलने से पहुंचने में दिक्कत आएगी और शिक्षण प्रभावित होगा। उन्होंने प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की। विभाग का कहना है कि आवंटन नियम के अनुसार हुआ है और सभी अभ्यर्थियों को कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम के अनुसार हुआ है स्कूल आवंटन
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया नियम के अनुसार की गई है। सभी स्पेशल एजुकेटर को जल्द कार्यभार ग्रहण कर शिक्षण शुरू करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि बाल वाटिकाओं में शिक्षा शुरू होने के बाद शैक्षिक व्यवस्था मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed