फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special communicable disease control campaign started

शुरू हुआ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Mon, 01 Mar 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Special communicable disease control campaign started
गौरीगंज (अमेठी)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया। डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर से रैली को झंडी दिखकर रवाना किया। एक माह तक स्वास्थ्य कर्मी ग्रामीणों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

एक से 31 मार्च तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ डीएम अरुण कुमार ने सफाई कर्मियों की रैली को झंडी दिखाकर किया। शासन ने स्वास्थ्य विभाग को कार्यक्रम का नोडल विभाग नामित किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जेई टीकाकरण (दिमागी बुखार) का उपचार करने के साथ ही आमजनों को जागरूक किया जाएगा। नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायत की ओर से नालियों की सफाई, कूड़े का निस्तारण तथा फागिंग का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों की पहचान करते हुए ऐसे बच्चे मिलने पर उपचार के लिए उन्हें संबंधित अस्पताल भेजा जाएगा। पशुपालन विभाग द्वारा जानवरों के बाड़े रिहायशी इलाके से दूर कराए जाएंगे। कृषि विभाग द्वारा रिहायशी इलाकों में चूहों से बचाव हेतु जानकारी व चूहों को मारने का कार्य किया जाएगा।

दिव्यांग विभाग द्वारा प्रभावित बच्चों को सहायता उपकरण प्रदान किया जाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा खुले में शौच नहीं जाने के लिए जागरूक करने के साथ ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, हैंडपंप तथा उनके प्लेटफार्म की मरम्मत, पर्यावरण स्वच्छता तथा नालियों की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed