फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Special coach was pushed to the station

Amethi News: धक्का देकर स्टेशन तक लाया गया स्पेशल कोच

Fri, 22 Mar 2024 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 22 Mar 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Special coach was pushed to the station
स्पेशल कोच को धक्का लगाते हुए
जगदीशपुर (अमेठी)। लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक पर निहालगढ़ के पास आई तकनीकी कमी से दूसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार की देर शाम स्पेशल कोच लखनऊ की तरफ जा रहा था। निहालगढ़ स्टेशन के पहले स्पेशल कोच में तकनीकी कमी आ गई। किसी तरह धक्का देकर स्पेशल सैलून को स्टेशन पहुंचाया गया।
विज्ञापन

स्टेशन पहुंचने के बाद स्पेशल कोच को भेजने के लिए दूसरे इंजन की डिमांड की गई है। खबर लिखे जाने तक इंजन नहीं आने से स्पेशल कोच रवाना नहीं हो सका। कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है। वैसे निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के आउट पर अप साइड (लखनऊ की तरफ) पूर्वी फाटक के पास रेल ट्रैक पर आई तकनीकी कमी दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी दूर नहीं हो पाई।
विज्ञापन

ट्रेनों के आवागमन नहीं होने पर ब्लॉक जारी कर संबंधित विंग के कर्मी कमियां खोजते हुए दूर करने की कोशिश में जुटे रहे। रेल ट्रैक में आई कमी से दूसरे दिन बृहस्पतिवार को अप साइड की छह मालगाड़ी के साथ बेगमपुरा एक्सप्रेस व सुहेल देव एक्सप्रेस का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने बताया कि कमियां दूर करने की कोशिश चल रही है। सुरक्षा व संरक्षा नियमों के बीच कार्य किया जा रहा है। ट्रेनों का परिचालन रूप से आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed