फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SP made awareness about infection by walking on foot

पैदल मार्च कर एसपी ने किया संक्रमण के प्रति जागरुक

Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
SP made awareness about infection by walking on foot
अमेठी। कोविड-19 संक्रमण काल में लोगों को जागरूक करने के साथ ही कानून व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश में जुटे एसपी ने फोर्स के साथ जिला मुख्यालय की सड़कों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान एसपी ने लोगों को मास्क वितरित कराते हुए उन्हेें सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। एसपी ने लोगों से मास्क का प्रयोग कर बाहर निकलने व नियमों का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

जिले में कानून व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश मेें जुटे एसपी दिनेश सिंह सोमवार देर शाम बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ सड़क पर निकल पड़े। एसपी सबसे गौरीगंज कस्बे में मुसाफिरखाना मार्ग, सब्जी मंडी समेत प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाते हुए उन्हें कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

एसपी ने बिना काम के घर से बाहर नहीं जाने तथा जाने पर मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की। इस दौरान कई लोग बिना मास्क लगाए मिले तो एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें मास्क उपलब्ध कराते हुए दोबारा बिना मास्क सड़क पर मिलने पर जेल भेजने की हिदायत देकर छोड़ा। दुकानदारों को उन्होंने प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करते हुए बिक्री करने को कहा। इस मौके पर एएसपी दयाराम सरोज, सीओ अर्पित कपूर व प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed