{"_id":"6202ab707d974d571b1f2781","slug":"sp-leader-rachna-kori-joins-bjp-amethi-news-lko6169763132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शामिल हुईं सपा नेता रचना कोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में शामिल हुईं सपा नेता रचना कोरी
विज्ञापन
12 : गौरीगंज : लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रचना कोरी व अन्य। -स?
- फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा का टिकट कटने से नाराज रचना कोरी मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेई की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण करने के बाद रचना ने कहा कि जिले की सभी सीटों पर सपा को हराना उनका एक मात्र लक्ष्य है।
गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के सरमे गांव की मूल निवासी रचना कोरी लंबे समय से सपा की राजनीति में थीं। 2012 में बनने वाली अखिलेश सरकार में रचना को पार्टी के महिला मोर्चे का कोषाध्यक्ष बनाने के अलावा पिछड़ा कल्याण वर्ग की सदस्य भी नामित किया गया था। रचना पिछले पांच सालों से लगातार जगदीशपुर (सुरक्षित) सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं।
सपा ने उनकी तैयारी को देखते हुए उन्हें 25 जनवरी को प्रत्याशी भी घोषित किया। प्रत्याशी घोषित होने के बाद रचना ने तीन फरवरी को कलेक्ट्रेट पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी दाखिल कर दिया। हालांकि इसके बाद कतिपय कारणों से पांच फरवरी को पार्टी ने उन्हें लखनऊ तलब कर उनका फॉर्म ए-बी वापस ले लिया।
विज्ञापन
अगले ही दिन पार्टी ने विमलेश सरोज को यहां से प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी के इस फैसले से नाराज रचना कोरी ने मंगलवार को पार्टी को अलविदा कह दिया। रचना ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि उनका एक मात्र उद्देश्य जिले की चारों सीटों पर समाजवादी पार्टी को हराकर कमल खिलाना है।