{"_id":"6771a0ec85c059f40a03acf5","slug":"sp-is-well-wisher-of-laborers-ram-udit-amethi-news-c-96-1-ame1002-132197-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ही मजदूरों की हितैषी : रामउदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ही मजदूरों की हितैषी : रामउदित
Mon, 30 Dec 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के संसारीपुर स्थित एक लॉन में समाजवादी मजदूर सभा की बैठक रविवार को हुई। जिलाध्यक्ष वसीम अहमद के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने कहा कि वे मजदूरों की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा संघर्षरत रहेंगे। किसी भी समस्या को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विशिष्ट अतिथि सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव ने कहा कि मजदूर सरकार बनाते हैं, फिर भी कोई सरकार मजदूरों का ख्याल नहीं करती है। सपा ही मजदूरों की हितैषी है। वह उनके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करती है। इसके बाद ब्लॉक से लेकर विधानसभा क्षेत्र और जिला स्तर पर मजदूर सभा के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अमेठी मनीराम वर्मा, धर्मेंद्र कुमार यादव, स्वामीनाथ, श्रीकृष्ण यादव, विनयपाल, मनु पाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)