{"_id":"6a9485b1fe653ff8c70516f7","slug":"reforms-should-be-made-to-the-reservation-system-amethi-news-c-96-1-ame1002-174595-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आरक्षण व्यवस्था में किया जाए सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आरक्षण व्यवस्था में किया जाए सुधार
Mon, 31 Aug 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के रायबरेली रोड स्थित लोदी वीर बाबा धाम पर प्रदर्शन करते युवक। स्रोत: स्थानीय नागरिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित प्रावधानों की समीक्षा की मांग को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने गौरीगंज के रायबरेली रोड स्थित लोदी वीर बाबा धाम में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार कर समानता, निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण का लाभ वास्तविक पात्र और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। समय के साथ व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधार किए जाने चाहिए। यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों को लेकर विद्यार्थियों और संबंधित पक्षों की चिंताओं को सुनने की मांग भी की गई।
उन्होंने कहा कि नई नीति या कानून लागू करने से पहले उसके सामाजिक और शैक्षणिक प्रभावों पर व्यापक विचार-विमर्श होना चाहिए। धरने में गौरीगंज करणी सेना के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ आदर्श प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राणा सुरेश सिंह बैस, सर्वेश प्रताप सिंह, हिमांशु सिंह पथिक, सुरेंद्र प्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह बैस और आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।