फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Some schools were closed, deficiencies were found, salaries stopped

Amethi News: बंद तो कहीं स्कूलों में मिलीं कमियां, रोका वेतन

Sat, 09 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 09 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Some schools were closed, deficiencies were found, salaries stopped
प्राथमिक स्कूल में निरीक्षण करते बीएसए।
अमेठी। बीएसए ने शनिवार को छह प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक की भूमिका में आए बीएसए ने सवालों के जरिए शैक्षिक स्तर का परीक्षण किया तो पाठ्यपुस्तक के अतिरिक्त कई जानकारी बच्चों को दी। स्कूलों में कमियां मिलने पर वेतन बाधित करते हुए जवाब देते हुए सुधार करने की नसीहत दी। बीएसए संजय कुमार तिवारी शनिवार को संग्रामपुर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल करनाईपुर पहुंच गए। यहां पर गंदगी के साथ कई कमियां मिली तो कंपोजिट धनराशि उपभोग करने के बावजूद सुधार नहीं मिला। नोटिस जारी कर जवाब मांगते हुए अनुपस्थित कर्मियों को वेतन बाधित कर दिया। इसके बाद बीएसए धोए स्कूल पहुंचे। स्कूल में कमी पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोक दिया। अनुपस्थित सविता शुक्ला, राधेश्याम, हाजिरा बानो का भी एक दिन का वेतन रोका गया है।
विज्ञापन

चेडिरया कंपोजिट स्कूल में गंदगी समेत अन्य कमियाें पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक संतराम मौर्या का वेतन बाधित कर दिया। सुबह आठ बजे खुलने के लिए निर्धारित समय के बाद भी गौरीगंज ब्लॉक का प्राथमिक स्कूल आनापुर सुबह 8:15 बजे पर बंद मिला। बीएसए ने सभी कार्यरत स्टाफ का वेतन बाधित कर दिया।
विज्ञापन

शाहगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल बहोरिकपुर में एमडीएम रजिस्टर अपडेट नहीं मिलने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक, प्राथमिक स्कूल जूठीपुर में मिली अव्यवस्था पर प्रधानाध्यापक का वेतन बाधित कर दिया। बीएसए के निरीक्षण में यह बात सामने आई कि एमडीएम रजिस्टर में अंकित छात्र संख्या काफी अधिक रही। बच्चों का शैक्षिक स्तर भी संतोषजनक नहीं मिला। बीएसए ने बताया कि सभी के जवाब का परीक्षण करने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed