फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Soldier shot under suspicious circumstances in CRPF center, dies

Amethi News: सीआरपीएफ सेंटर में जवान को संदिग्ध हालात में लगी गोली, मौत

Wed, 02 Oct 2024 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Soldier shot under suspicious circumstances in CRPF center, dies
अमेठी सिटी। रामगंज क्षेत्र के त्रिसुंडी स्थित सीआरपीएफ सेंटर में मंगलवार की शाम कांस्टेबल माली को संदिग्ध हालात में गोली गई। उसे सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सीआरपीएफ के अफसरों का कहना है कि जवान ने साथी की राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन



सीआरपीएफ सेंटर में त्रिपुरा वेस्ट के अगरतला निवासी सुशांत कुमार शील (36) पुत्र प्रदीप कुमार शील बतौर कांस्टेबल माली तैनात था। मंगलवार की शाम उसे संदिग्ध हालात में गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में सुल्तानपुर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृत जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घटना को लेकर सीआरपीएफ सेंटर के डीआईजी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुशांत कुमार शील यहां 2021 से कांस्टेबल माली पद पर तैनात था।
विज्ञापन



मंगलवार की शाम उसने अपने एक साथी की सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारणों की पुलिस जांच करेगी। साथ ही विभाग द्वारा भी मामले की जांच की जाएगी। एसओ अजयेंद्र पटेल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अब तक आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतक के परिजन यहां नहीं रहते हैं। परिजनों के आने पर यदि कोई तहरीर दे जाती है तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed