{"_id":"678957d64d51e3ec90092248","slug":"sold-my-paddy-and-wheat-gave-away-governments-freebies-amethi-news-c-13-1-lko1043-1038229-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अपना धान-गेहूं बेचा, सरकार का मुफ्त उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अपना धान-गेहूं बेचा, सरकार का मुफ्त उड़ाया
Fri, 17 Jan 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सरकार की मुफ्त राशन योजना दो हेक्टेयर से अधिक जमीन पर खेती करने वाले किसानों को भी खूब रास आई। अपना धान व गेहूं समर्थन मूल्य पर सरकार को बेचने वाले 4,998 किसान भी मुफ्त राशन का लाभ लेते रहे। डेटा मिलान में खुलासा होने पर जिम्मेदार अधिकारी भी हैरान हैं। शासन ने जिले को सूची सौंपी तो पूर्ति विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अब तक जांच में 310 राशन कार्ड निरस्त भी हो चुके हैं।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन वितरित किए जाने की व्यवस्था है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले में संचालित 765 कोटे की दुकानों से 69,936 अंत्योदय कार्डधारकों के 2,53,969 सदस्यों को प्रति माह 35 किलोग्राम राशन मुफ्त मिलता है। इसी तरह 2,73,928 पात्र गृहस्थ कार्डधारकों के 12,13,497 सदस्यों को प्रति माह पांच किलोग्राम राशन मुफ्त मिलता है। पिछले दिनों शासन के निर्देश पर मुफ्त राशन लेने वाले कार्डधारकों और सरकारी क्रय केंद्रों पर उपज बेचने वालों की सूची का मिलान कराया गया तो रिपोर्ट चौंकाने वाली रही। इस रिपोर्ट में 4,998 बड़े काश्तकार ऐसे मिले, जो मुफ्त राशन ले रहे थे। इन किसानों ने अपनी कृषि योग्य भूमि दो हेक्टेयर से अधिक घोषित कर रखी है।
इन लोगों ने इस कृषि योग्य भूमि में होने वाली उपज को सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचकर अपने खातों में सरकारी समर्थन मूल्य भी लिया है। फिलहाल इन 4,998 राशन कार्डधारकों की पात्रता की जांच पूर्ति विभाग ने शुरू कर दी है। पूर्ति निरीक्षक गांवों में जाकर इन अपात्रों के विषय में जानकारी जुटा रहे हैं। हालांकि अपात्राें का नाम सूची से हटने के बाद पूर्व में आवेदन कर चुके पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलेगा। पूर्ति विभाग के अनुसार जांच के दौरान अपात्र मिले 310 उपभोक्ताओं के राशनकार्ड निरस्त भी कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी की जांच कर अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करने की तैयारी पूर्ति विभाग ने कर ली है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इंसेट
ब्लाॅक अपात्र किसान
अमेठी 128
गौरीगंज 929
जगदीशपुर 219
जामो 1029
तिलोई 657
बहादुरपुर 377
भादर 159
भेटुआ 296
मुसाफिरखाना 109
शाहगढ़ 345
बाजारशुकुल 154
संग्रामपुर 14
सिंहपुर 553
नगर पालिका जायस 12
नगर पंचायत अमेठी 4
नगर पंचायत मुसाफिरखाना 3
इन लोगों को भी माना जाएगा अपात्र
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना सिर्फ गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए है। आयकर दाताओं के अलावा चार पहिया वाहन के मालिक, एसी और पांच केवीए से अधिक क्षमता वाले जेनरेटर के मालिक, शस्त्र लाइसेंस व महंगी बंदूक के मालिक होने पर योजना की पात्रता खत्म हो जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में दो लाख व शहरी क्षेत्र में तीन लाख से अधिक वार्षिक आय वाले लोगों को भी अपात्र माना जाएगा।
जांच के बाद निरस्त होंगे राशन कार्ड
शासन से भेजी गई सूची मिली है। सरकारी क्रय केंद्र पर उपज बेचने वाले सूची के अनुसार अपात्र मिले किसानों की पात्रता की जांच करवाई जा रही है। जांच में अपात्र होेने की पुष्टि होने के बाद राशनकार्ड निरस्त किया जाएगा।
-शशिकांत, जिला पूर्ति अधिकारी