{"_id":"6069dd338ebc3ec4ab1a7082","slug":"solar-light-will-be-established-at-1-813-places-with-4-47-lakh-amethi-news-lko5726619140","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.47 लाख से 1,813 स्थानों पर लगेगी सोलर लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.47 लाख से 1,813 स्थानों पर लगेगी सोलर लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों के सार्वजनिक स्थानों पर जल्द ही सोलर लाइट से प्रकाश होगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए भूमि चिह्नित होने के बाद 1,183 लाइट स्थापना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया गया है। प्रस्ताव मंजूर होने तथा धनावंटन होने के बाद अल्प संख्यक विभाग कार्यदायी संस्था नामित कर सोलर लाइट की स्थापना कराएगा।
प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम में चयनित जिले के सिंहपुर, बहादुरपुर, बाजारशुकुल व जगदीशपुर ब्लॉक के अल्पसंख्यक बाहुल्य गांवों में जल्द ही दुधिया प्रकाश से जगमग होंगे। कवायद सफल हो सके 25 प्रतिशत से अल्पसंख्यक आबादी वाले 95 गांवों का चयन योजना में किया गया है।
गांवों का चयन व राजस्व विभाग से सोलर लाइट स्थापना के लिए भूमि चिह्नित होने के बाद स्थानीय दर पर प्रति यूनिट 24 हजार रुपये की दर से 1,183 लाइट स्थापना के लिए चार लाख 47 हजार 12 सौ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विभागीय प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के अल्पसंख्यक विभाग यूपीनेड को कार्यदाई संस्था नामित करते हुए चिन्हित स्थानों पर सोलर लाइट स्थापना कराएगा।
प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने तथा धनावंटन के बाद गांव केे सार्वजनिक स्थानों पर सोलर लाइट की स्थापना कराते हुए ग्रामीणों को रात में अंधकार की परेशानी से निजात दिलाई जाएगी।
इन गांवों में स्थापित होगी सोलर लाइट
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि बहादुरपुर ब्लॉक के बघेल, बहादुरपुर, कोटवामऊ, नुवावां, फरीदपुर परवर, उड़वा, भदैया महमूदपुर, तेदुआ, खालिसपुर, ओदारी, मोहना, मुबारकपुर मुखेतिया, सराय महेशा, फतेहपुर मवइया, केसरिया सलीमपुर, बेहटा मुर्तजा, कासिमपुर, पूरे बादेराय, बसौनी, चक मलेहरा, चकममहा व चक मलहेरा गांव शामिल हैं। सिंहपुर के इन्हौना, आजादपुर, डांगी वरतलिया, बहुआ, सातन का पुरवा, शेषनगांव, भीखीपुर, कोटवा, वतिया, जियापुर, राजापुर, यूसुफ नगर, जुगराजपुर, फत्तेपुर, करनगांव, चिलौली व अहमदाबाद पिपरी गांव शामिल हैं। जगदीशपुर में मुबाकरपुर मीरा, टुडेहरी, सरेसर, कपूरीपुर, सिरियारी, शेषपुर, इटरौर, बगाही, बाबूपुर सरैया, परवेजपुर, मोहब्बतपुर, माहेमऊ, हुसैनकला, टांडा, कैमा, दौलतपुर लोनहट, कचनांव, देवकली, मोहद्दीनपुर, कटेहटी, अशरफपुर, निहालगढ़, पालपुर, मलावां, मंगरौरा, सिधियावां, खैरातपुर व इमलीगांव तो बाजार शुकुल के नेवाज मदारगढ़, बदलगढ़, ब्यौरेमऊ, नांदी, आशीषपुर, महोना पूरब, पारा, बरसंडा, तेतारपुर, रसूलपुर, बरसंडा, महोना पश्चिम, मखदूमपुर कला, निहालगढ़ सैदापट्टी, किशनी, सौना, मोहिद्दीनपुर, हुसैनपुर, बिराहिमगढ़, मरदानपुर, सेवरा, सत्थिन, काजीपुर, दारनगर, ऊंचगांव, विशंभरपट्टी, मढ़वा, तेंदुआ व बहारपुर शामिल हैं।