{"_id":"5e497a1c8ebc3ee5ab6ad793","slug":"soak-pit-will-be-built-outside-the-ponds-in-village-panchayats-amethi-news-lko508895667","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में तालाबों के बाहर बनेंगे सोक पिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में तालाबों के बाहर बनेंगे सोक पिट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी) ग्राम पंचायतों के जल श्रोतों को दूषित होने से बचाने के लिए शासन ने सॉलिड तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था करने की योजना पर काम शुरू किया है। प्रमुख सचिव ने डीएम को पत्र भेजकर तालाबों व हैंडपंपों के समीप मनरेगा योजना से सोक पिट का निर्माण कराने को कहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में पिछले दिनों आयोजित स्वच्छता बैठक में तालाबों व जल श्रोतों के पास दूषित जल एकत्र रहने का मामला प्रकाश में आया था। मुख्यमंत्री का निर्देश मिलने के बाद प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज ने डीएम को पत्र भेजकर महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम के तहत तालाबों व इंडिया मार्का टू हैंडपंप के पास आवश्यकतानुसार सोक पिट बनाने को कहा है।
प्रमुख सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने डीपीआरओ के साथ बीडीओ को पत्र भेजकर ग्राम पंचायतों में जल श्रोतों को दूषित होने से बचाने के लिए सालिड तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत जल श्रोतों के पास सोक पिट निर्माण व नालियों की नयिमित सफाई करने का आदेश दिया है। डीएम ने दूषित जल तालाब व जल श्रोंतों के पास एकत्र होने की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।