फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Smriti prayed for the prosperity of the people of Amethi by worshiping her mother.

Amethi News: मां की आराधना कर स्मृति ने मांगी अमेठी के लोगों की समृद्धि

Sun, 22 Oct 2023 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 22 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Smriti prayed for the prosperity of the people of Amethi by worshiping her mother.
देवी मां की आराधना करतीं स्मृति ईरानी
जगदीशपुर/ इन्हौना (अमेठी)। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार की दोपहर अमेठी पहुंचीं। उन्होंने करीब आधा दर्जन देवी मंदिरों में जाकर पूजन-अर्चन किया। कहा कि मां से अमेठी के लोगों की सुख समृद्धि व विकास को मांगा है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने स्टेशन व अन्य स्थलों के नाम बदलने को लेकर लिखे गए पत्र को लेकर कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि उनकी मांग पर सकारात्मक कार्रवाई होगी। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री आदिशक्ति पीठ मां अहोरवा भवानी मंदिर दर्शन करने पहुंची। ज्योतिषाचार्य पंडित यज्ञ देव पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के केंद्रीय मंत्री को पूजन कराया। केंद्रीय मंत्री ने शंख बजाकर मां की आराधना की। यहां पर आए ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।
विज्ञापन

खुली नाली देखकर हुई नाराज
अहोरवा भवानी मंदिर के रास्ते में पहुंचते खुली नाली देखकर नाराज केंद्रीय मंत्री ने बीडीओ ऐश्वर्य यादव को तलब किया। खुली नाली को बंद कराने के निर्देश दिए। भाजपा नेता तारक नाथ बाजपेई, पूर्व प्रधान शिव बक्स सिंह ने केंद्रीय मंत्री से मंदिर के सामने टीन शेड लगवाने की मांग रखी। स्थानीय सांसद ने अहोरवा भवानी मंदिर परिसर में बने चबूतरों की उखड़ी फर्श देख टाइल्स लगवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान कस्बा निवासी युवक नितिन सोनी ने केंद्रीय मंत्री को श्रीराम मंदिर मॉडल का मॉडल भेंट किया। इन्हौना कस्बे के निवासी शिवकुमार गुप्ता, बेचू लाल, मो. मतीन, फहीम, हाजी नजीर ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन दिया। इसमें अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से बनारस जाने वाली शटल और सद्भावना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। मुसाफिरखाना कस्बे के हिंगलाज धाम, शमसेरियन, देवीपाटन, दुर्गन धाम, कालिकन धाम सहित अन्य मंदिरों पर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गौरीगंज से अमेठी जाते समय बारामासी के पास केंद्रीय मंत्री का काफिला रुक गया। यहां पर उन्होंने समर्थकों के साथ चाय पी। साथ ही लोगों से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। रास्ते में सांसद कई पूजा-पंडालों पर पहुंचकर पूजन अर्चन में हिस्सा लिया।

जताई शोक संवेदना
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय की पत्नी शांति पांडेय का बीते दिनों निधन हो गया था। केंद्रीय मंत्री ने उनके घर पर पहुंचकर शोक जताया।

इस मौके पर निजी सचिव विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, सुंधाशुं शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, भवानी दत्त दीक्षित, विजय किशोर तिवारी, अंशू तिवारी, आशा बाजपेई, राजू सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed