फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   smart class in Gov. school

सात राजकीय स्कूलों में संचालित होगी स्मार्ट क्लास

Sat, 02 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
smart  class in Gov. school
गौरीगंज। शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए जिले के सात स्कूलों में जल्द ही स्मार्ट क्लास का संचालन होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्कूलों का चयन करने के बाद अल्पसंख्यक विभाग प्रस्ताव को मंजूरी भी दे चुका है। चयनित स्कूलों में स्मार्ट क्लॉस के संचालन पर 86.36 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए स्कूलों में स्मार्ट कक्षाएं संचालित करने की योजना बनाई है। इसके लिए अल्पसंख्यक बाहुल्य विकास खंड बहादुरपुर में वित्तीय वर्ष 2020-21 में सात स्कूलों का चयन प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत हुआ है। चिन्हित स्कूलों में स्मार्ट क्लॉस संचालन के लिए शासन ने अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। चिन्हित स्कूलों में स्मार्ट क्लॉस संचालन के आवश्यक उपकरण व मरम्मत (प्रति इकाई उपकरण व मरम्मत पर 2.54 लाख रुपये) पर 86.36 लाख रुपये खर्च को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी दी है। शासन से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद स्मार्ट क्लॉस तैयार करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आईटीआई लिमिटेड को दी गई है। कार्यदायी संस्था चिन्हित स्कूलों में मानक के अनुरूप कक्ष की मरम्मत कराने के बाद प्रोजेक्टर, एलसीडी, कंप्यूटर, कुर्सी-मेज, सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर व माइक लगाकर विभाग को हैंडओवर करेगी। चिन्हित स्कूलों में स्मार्ट क्लॉस संचालन की सुविधा मौजूद होने के बाद विभाग प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि विभाग की कोशिश चयनित स्कूलों में जल्द स्मार्ट क्लॉस संचालित करने की होगी। कार्यदायी संस्था को इस बाबत निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों का हुआ चयन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के वक्फ निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जीजीआईसी फुरसतगंज, जीआईसी जासय, इन्हौना व राजाफत्तेपुर, मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज जायस व जूनियर हाईस्कूल इन्हौना का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed