फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Six trains including Lucknow-Prayagraj passenger canceled

Amethi News: लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर सहित छह ट्रेनें निरस्त

Fri, 28 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Six trains including Lucknow-Prayagraj passenger canceled
अमेठी सिटी। गौरीगंज रेलवे स्टेशन से इन दिनों लखनऊ, प्रयागराज संगम, दिल्ली सहित अन्य स्टेशनों के यात्रा करने वाले यात्री परेशान हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर सहित छह ट्रेनें निरस्त रहीं तो 24 घंटे देरी से डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस गौरीगंज पहुंची। इसके अतिरिक्त लखनऊ के बजाय रायबरेली तक इंटरसिटी संचालित होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों का बिगड़ा परिचालन मौसम साफ होने के बाद भी नहीं सुधर रहा है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज संगम-लखनऊ के बीच संचालित इकलौती अप व डाउन पैसेंजर ट्रेन निरस्त होने से छोटे स्टेशन सहित प्रयागराज के यात्रियों को सड़क मार्ग से जाना पड़ा। इसी तरह अप व डाउन रायबरेली-जौनपुर के लिए संचालित इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से दैनिक यात्रियों संग अन्य लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस और जम्मूतवी-राजेंद्रनगर अर्चना एक्सप्रेस का भी संचालन निरस्त रहा। इसके अतिरिक्त वाराणसी से चलकर लखनऊ जाने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस का भी परिचालन रायबरेली तक होने से दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 24 घंटे देरी से बृहस्पतिवार रात गौरीगंज आई। दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस भी 10 घंटे देरी से बृहस्पतिवार सुबह 9:39 बजे गौरीगंज पहुंच कर रवाना हुई। अप व डाउन पंजाब मेल डेढ़ घंटे तो अन्य ट्रेनों का भी परिचालन विलंब से हुआ। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि निरस्त ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को पहले से दी जा रही है। अपरिहार्य कारणों से अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed