{"_id":"5e750bc38ebc3e6fbd568d48","slug":"six-injured-in-fighting-amethi-news-lko5146004131","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में आपस में भिड़े दो पक्ष, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के दयालापुर मजरे जगदिशवापुर गांव में शुक्रवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष से पांच तो दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज व चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरीगंज थाना क्षेत्र के दयालापुर मजरे जगदिशवापुर गांव निवासी हरि प्रसाद दुबे व राजकरन के बीच शुक्रवार सुबह भूमि विवाद देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट में हरि प्रसाद पक्ष के स्वयं हरि प्रसाद के अलावा अभिषेक, संदीप, कुलदीप व धर्मेंद्र तो दूसरे पक्ष के रामकरन को गंभीर चोटें आईं। विवाद के बाद ग्रामीणों ने बीचबचाव करते हुए मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों को एंबुलेंस की मदद से संयुक्त जिला अस्पताल इलाज व चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। इलाज व मेडिकल के बाद थाने पहुंचे हरि प्रसाद की तहरीर पर राजकरन पक्ष के खिलाफ तो राजकरन की तहरीर पर हरिप्रसाद पक्ष के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने बताया कि दोनों पक्ष के लोगों को शांतिभंग के अंदेशे में पाबंद किया गया है।