{"_id":"625d9d50f2e177187f05ed8b","slug":"six-died-in-road-accident-amethi-news-lko626711418","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक ने जीप को मारी टक्कर, छह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक ने जीप को मारी टक्कर, छह की मौत
विज्ञापन
08 : गौरीगंज : बाबूगंज के पास पड़ा दुर्घटनाग्रस्त वाहन । -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम के पास रविवार देर रात अनियंत्रित ट्रक ने बरातियों से भरी जीप को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए सभी को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। दुर्घटना से जीप सवार लोगों के घर कोहराम मचा गया। पुलिस मामले छानबीन में जुटी है।
मुंशीगंज थानाक्षेत्र के नेवढ़िया मजरे भुसियावां गांव निवासी जगलाल के पुत्र उमेश की बरात रविवार को जायस कस्बे के नसीराबाद मार्ग पर राकेश कुमार के यहां गई थी। द्वारचार समाप्त होने के बाद बरात में शामिल मुंशीगंज थाने के वीररामपुर गांव निवासी रमापति तिवारी उर्फ रवि जीप से वापस लौटने लगे।
रवि को वापस लौटता देख गौरीगंज थाना क्षेत्र के पचेहरी निवासी त्रिवेणी कश्यप अपने पुत्र मुकेश व अनुज तथा अमेठी थाना क्षेत्र के पूरे गनेश लाल भरेथा गांव निवासी अनिल, घोसियाना गांव निवासी लवकुश, गौरीगंज थाने के गूडुर गांव निवासी दिनेश उर्फ कल्लू व उनका पुत्र सौरभ, नेवढ़िया गांव निवासी दिनेश उर्फ मिथुन तथा पूरे गौतम दुलापुर कला गांव निवासी कुलदीप उर्फ अर्पित भी जीप में बैठ गए। जीप
विज्ञापन
बांदा-टांडा हाईवे पर गौरीगंज थाने के बाबूगंज स्थित सगरा आश्रम के के पास पहुंची ही थी कि सामने आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग निकला।
मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकलाते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने त्रिवेणी कश्यप (38), दिनेश उर्फ मिथुन (35), रमापति उर्फ रवि तिवारी (32), दिनेश उर्फ कल्लू (40), सौरभ (09) व कुलदीप उर्फ अंकित (25) को मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों ने अनिल, लवकुश, मुकेश व अनुज की हालात नाजुक देख सभी को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पर रात में अस्पताल पहुंचे एसपी दिनेश सिंह, एएसपी विनोद कुमार पांडेय ने घायलों को ट्रामा सेंटर भेजवाते हुए प्रभारी निरीक्षक अंगद प्रताप सिंह को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ट्रक को चालक समेत हिरसात में लेकर वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। छह लोगों की मौत से उनके परिवारों व गांव में कोहराम मच गया।
सोमवार को एक साथ छह शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ तो लोगों की आंखें नम हो गईं। पोस्टमॉर्टम हाउस में विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह के साथ एडीएम न्यायिक राजकुमार दुबे, एसडीएम सविता सिंह व तहसीलदार पवन कुमार शर्मा लगातार डटे रहे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया गया है। पूरे प्रकरण में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद वैधानिक कार्यवाही शुरू की जाएगी।