{"_id":"5e750d2d8ebc3e6fa2574d8d","slug":"six-arrest-amethi-news-lko514601799","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े छह जुआरी, तीन हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े छह जुआरी, तीन हजार बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय पुलिस के हत्थे शुक्रवार को छह जुआरी चढ़ गए। मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरबगांव स्थित शिव मंदिर से जुआरियों को पकड़ा तो उनकी फड़ से तीन हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बरामद रुपये जब्त करते हुए केस दर्ज कर सभी का चालान न्यायालय भेज दिया है।
थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ व जुआ पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस विभाग अभियान चला रहा है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पूरबगांव स्थित शिवमंदिर पर गौरीगंज पुलिस ने छापामारी की। छापामारी के दौरान मंदिर पर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ा कर छह को पकड़ लिया।
पूछताछ में इनकी पहचान थाना क्षेत्र के गांव बिहारीगंज निवासी दयाराम व संतराम तथा इटौंजा पश्चिम निवासी बसंत, मुकेश, रामअवध व भीम के रूप में हुई। पुलिस ने फड़ से तीन हजार रुपये नगद व ताश के पत्ते भी बरामद किया। बरामद रुपये व पत्ते जब्त करते हुए पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान न्यायालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा ने छह जुआरियों के पकड़े जाने व उनका चालान भेजे जाने की पुष्टि की है।