फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   site site

Amethi News: 13 ग्राम पंचायतों में मनरेगा बनेंगे अंत्येष्टि स्थल

Mon, 22 May 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 22 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
site  site
पांच हजार से ऊपर आबादी वाले गांव होंगे चिन्हित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। मनरेगा से जिले के सभी 13 ब्लॉक की एक-एक ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जाएगा। सीडीओ ने सभी बीडीओ को पांच हजार से ऊपर आबादी वाले गांवों को चिन्हित कर इस्टीमेट बनवाने का निर्देश दिया है।
मनरेगा के तहत गांवों में कच्चे व पक्के काम के अलावा सीडीओ सान्या छाबड़ा ने अब कुछ बड़े कार्य कराने का निर्णय लिया है। सीडीओ ने पहले चरण में प्रत्येक ब्लॉक से पांच हजार से ऊपर आबादी वाले एक-एक गांव में मनरेगा योजना से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराने की कवायद शुरू कराई है। उन्होंने सभी बीडीओ को अपने-अपने ब्लॉक के ऐसे एक गांव का चयन करने को कहा है।
विज्ञापन

सीडीओ का निर्देश मिलने के बाद सभी बीडीओ ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। कवायद के तहत ब्लॉक अमेठी में नरैनी, बहादुरपुर में बोझी भूलामऊ, भादर में नगरडीह, मुसाफिरखाना में रंजीतपुर गांव का चयन कर स्थल चिन्हित कर लिया गया है। जामो के ऐंधी में स्थल चिन्हित कर इस्टीमेट भी बना लिया गया है। इसी तरह जगदीशपुर में एसडीएम से निशुल्क जमीन मांगी गई है। संग्रामपुर तथा शाहगढ़ में अब तक भूमि चिन्हांकन का कार्य नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
होगी सहूलियत
शासन की ओर से प्रति वर्ष जिले को छह अंत्येष्टि स्थल निर्माण का लक्ष्य मिलता है। एक अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए करीब 24 लाख रुपये आवंटित होते हैं। शासन से मिले स्थलों का चयन जिला प्रशासन को करना होता है। ऐसे में सिर्फ उन्हीं गांवों का चयन होता है जिनकी राजनीतिक पकड़ तेज होती है। हालांकि, काम में ढिलाई सामने आती है। जिले में अभी वित्तीय वर्ष 2021-22 में चयनित सभी गांवों में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। तीन दिन पहले ही डीपीआरओ ने संबंधित प्रधान व सचिव को पत्र जारी कर तत्काल निर्माण पूरा कराते हुए जवाब भी मांगा है।

वर्जन
सीडीओ सान्या छाबड़ा ने बताया कि जिले में अब मनरेगा से बड़े कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के तहत अंत्येष्टि स्थल का निर्माण होगा। जल्द ही गांवों में कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed