{"_id":"5f26ec298ebc3e05a31c9f6a","slug":"sisters-will-tie-rakhi-on-brother-s-wrist-today-amethi-news-lko5334963114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनें आज भाई की कलाई पर बांधेंगी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनें आज भाई की कलाई पर बांधेंगी राखी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड-19 के बीच सोमवार को हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व रक्षाबंधन जिले में समारोह पूर्वक आयोजित होगा। पर्व पर बहन भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांध कर उपहार के साथ रक्षा का वचन लेंगी। पर्व के पूर्व शनिवार व रविवार को लॉकडाउन होने के कारण अधिकांश लोगों ने शुक्रवार को ही रक्षाबंधन व मिठाई खरीद ली थी।
हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से पर्व को देखते हुए रविवार को राखी व मिठाई की दुकान खोलने की अनुमति दी गई तो जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण अंचलों की बाजारों पर बड़ी संख्या में दुकानें सज गईं। रक्षाबंधन पर्व पर इस साल चाइनीज राखी के बजाए दुकानदारों ने स्वदेशी राखी से दुकान सजाई है। राखी की दुकान पर 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक विभिन्न प्रकार की स्वदेशी राखी लोगों को आकर्षित कर रही है। रियायत मिलने के बावजूद रविवार को बहनों ने अपनी पंसद की राखी के साथ मिठाई की दुकान से विभिन्न प्रकार की मिठाई खरीद कर पर्व की तैयारी पूरी की।
सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम भाइयों के घर राखी बांधने जाने वाली बहनों को निशुल्क यात्रा सुविधा मुहैया कराएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर रविवार मध्य रात्रि 12 बजे से सोमवार मध्य रात्रि 12 बजे तक निगम की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा होगी।