फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir...did not get accommodation even after five years

Amethi News: साहब...पांच साल बाद भी नहीं मिला आवास

Sun, 21 Jan 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sir...did not get accommodation even after five years
मुसाफिरखाना (अमेठी)। मुसाफिरखाना तहसील सभागार में शनिवार की दोपहर 12:30 बजे का वक्त, बाजार शुकुल विकास खंड के सत्थिन निवासी रामसागर हाथ में शिकायती पत्र लेकर पेश हुए। डीएम राकेश कुमार मिश्र से कहा कि साहब... कोई नहीं सुन रहा है, बड़ी उम्मीद से आया हूंं। 2018 में बारिश में घर गिर गया। लेखपाल आए और 32 सौ रुपये अनुदान दिलाया। कहा कि जल्द आवास मिल जाएगा। आवास के लिए आवेदन किया लेकिन, साहब तब से आज तक ब्लॉक के चक्कर काट रहा हूं। आवास नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने पंचायत कर्मी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आवास दिलाने की मांग की। डीएम ने बीडीओ को पूरे प्रकरण की जांच कर आवास योजना से लाभान्वित करते हुए रिपोर्ट देने को कहा। पूरे पहलवान निवासी विश्राम कुमार ने बिजली के बिल में गड़बड़ी की शिकायत की। कहा कि पांच बार बिजली दफ्तर का चक्कर काटने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम ने एक्सईएन को मामले का निस्तारण करने को कहा। सरैया तालुकेदादरा निवासी दिव्यांग शीतला बक्स डीएम के सामने पेश हुए।
विज्ञापन

कहा कि साहब पेंशन के लिए आवेदन किया है। कागज भी सभी पूरा है। ब्लॉक के चक्कर काट रहा हूं लेकिन, कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। डीएम ने बीडीओ को जांच कर पेंशन से लाभान्वित करने को कहा। इस मौके पर एसपी डॉ. इलामारन जी, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


140 शिकायतों में से 20 का मौके पर निपटारा
मुसाफिरखाना में संपूर्ण समाधान दिवस में 63 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। तिलोई में 19 शिकायतों में से 02, गौरीगंज में 23 शिकायतों में से 04 तथा अमेठी में 35 शिकायतों में से 09 का निस्तारण हुआ। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed