फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sir... did not get possession of the leased land

Amethi News: साहब...पट्टे की भूमि पर नहीं मिला कब्जा

Sun, 20 Apr 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 20 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sir... did not get possession of the leased land
अमेठी सिटी। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। गौरीगंज में सीडीओ सूरज पटेल व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन



गौरीगंज तहसील सभागार में सीडीओ सूरज पटेल के सामने पेश हुईं वर्रा गांव की रहने वाली मेड़ा देवी ने कहा कि साहब... उनके पट्टे की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। शिकायत पर लेखपाल व कानूनगो ने पैमाइश कर चिह्नांकन करते हुए कब्जा खाली करने को कहा। अब तक उनकी भूमि से कब्जा नहीं हटा। विरोध करने पर कब्जाधारक उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना के दक्खिनगांव से आईं प्रदीप कुमारी ने कुछ लोगों पर मां को अपने पास रखते हुए भूमि का बैनामा करवाने की कोशिश करने की बात कही। मां के मनोरोगी होने की बात कहते हुए जबरदस्ती दान पत्र लिखवा लिया। प्रदीप कुमारी ने मामले की जांच करवा कर केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुसाफिरखाना की ही मीरा पांडेय ने कहा कि पिता की मौत के बाद कूटरचित दस्तावेज की मदद से कुछ लोग उनके खेत में कब्जा कर रहे हैं। खेत में तैयार फसल तक नहीं काटने दे रहे हैं। मीरा ने सीडीओ से मामले की जांच करवाते हुए तैयार फसल कटवाने में मदद करने की मांग की है। नेवादा किशनुगढ़ के लालजी ने ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा रोकने और शिवपुर घाटमपुर के रहने वाले अरुण कुमार सिंह ने पैतृक संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। सभी मामले में सीडीओ ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसी तरह अन्य कई मामले भी पेश हुए। सभी मामलों की सुनवाई कर जिम्मेदारों को निस्तारित करने को कहा गया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, एसडीएम प्रीति तिवारी, सीओ अखिलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed