फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Singhpur-Tiloi road will be repaired with 18 crores

18 करोड़ से दुरुस्त होगा सिंहपुर-तिलोई मार्ग

Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Singhpur-Tiloi road will be repaired with 18 crores
इन्हौना (अमेठी)। 12.8 किलोमीटर लंबा सिंहपुर-तिलोई मार्ग काफी दिन से जर्जर पड़ा था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने मार्ग निर्माण व चौड़ीकरण के लिए 17.64 करोड़ रुपये का आगणन भेजा था। आगणन को मंजूरी देते हुए शासन ने पहली किस्त 4.40 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है। स्वीकृति मिलने व धनराशि अवमुक्त होने के बाद मानक के अनुसार मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण का कार्य प्रांतीय खंड की निगरानी में पूरा होगा।
विज्ञापन

सिंहपुर ब्लॉक को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाला मार्ग काफी दिनों से जर्जर पड़ा हुआ है। मार्ग के जर्जर होने से न सिर्फ लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है तो प्रतिदिन दुर्घटना में लोग घायल भी हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों की परेशानी को देखते हुए विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने पिछले दिनों शासन को पत्र भेजकर मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

विधायक की मांग पर शासन ने लोक निर्माण विभाग के प्रातीय खंड को मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजने को कहा था। शासन की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने 12.80 किलोमीटर सिंहपुर-तिलोई (अन्य जिला मार्ग) में चिह्नित मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 17 करोड़ 64 लाख 88 हजार रुपये का अनुमानित आगणन भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के प्रस्ताव को 26 अक्तूबर को मंजूरी देते हुए पहली किस्त के रूप में चार करोड़ 40 लाख रुपये अवमुक्त कर दिए गए। धनराशि अवमुक्त होने के बाद प्रांतीय खंड अपनी निगरानी में मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा कराएगा। सिंहपुर-तिलोई मार्ग के चौड़ीकरण के लिए वित्तीय प्रशासनिक अनुमति मिलने पर ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, सिंहपुर ब्लाक प्रमुख अंकित पासी, श्रीचंद्र चौरसिया, प्रधान संघ अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, डीडीसी प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश साहू, आशीष मिश्र समेत स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed