फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Siddharth's project best in science exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी में सिद्धार्थ का प्रोजेक्ट सर्वश्रेष्ठ

Sun, 06 Nov 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharth's project best in science exhibition
अमेठी। गणित व विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए शुक्रवार को पचेहरी स्थित पंचायत रिसोर्स सेंटर में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें ब्लॉक स्तरीय क्विज के प्रतिभागियों ने प्रोजेक्ट/मॉडल के माध्यम से पर्यावरण समेत अन्य विषयों पर अपनी जानकारी साझा की। निर्णायक मंडल ने बच्चों के प्रोजेक्ट/मॉडल के साथ सवालों के जरिए सर्वश्रेष्ठ दस प्रतिभागियों का चयन विजेता के रूप में किया। विजयी प्रतिभागियों को सीडीओ ने पुरस्कृत करते हुए गणित व विज्ञान विषय को समझने व पढ़ने की विधि बताई।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट परिषदीय स्कूल में 40,663 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जूनियर स्तर पर पंजीकृत विद्यार्थी को गणित व विज्ञान के साथ प्रौद्योगिकी तकनीक से रूबरू कराने के लिए ब्लॉक के बाद शुक्रवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। पचेहरी स्थित जिला पंचायत के रिसोर्स सेंटर में आयोजित प्रदर्शनी में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी शिक्षकों के साथ अपने प्रोजेक्ट/मॉडल लेकर शामिल हुए। प्रदर्शनी में तर्क, चिंतन एवं कल्पना पर आधारित विषयों में तैयार प्रोजेक्ट/मॉडल से विज्ञान प्रयोगशाला, औद्योगिक इकाई, शोध संस्थान व आधुनिक युग में विज्ञान के महत्व, प्रदूषण व नवाचार विधि में दक्ष किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक स्कूल भादर के सिद्धार्थ पाल, कंपोजिट स्कूल हसनपुर में मो. कैस, तिहैतनपुर के करन सिंह, नारायण पुर के आदित्य कुमार, धनीजलालपुर की सोनम, जलामा के अक्षय कुमार, धनी जलालपुर की सलोनी, बालचंदपुर की सविता, गड़रियाडीह के सचिन तथा दखिनवारा के रत्नेश क्रमश पहले से दसवें स्थान के विजेता रहे। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने इन्हें पुरस्कृत किया। वहीं, बीएसए संगीता सिंह ने पर्यावरण समेत अन्य वैज्ञानिक क्षेत्रों की जानकारी देते हुए इन बच्चों की बौद्धिक क्षमता वृद्धि करने की कोशिश करते हुए गणित व विज्ञान विषय को समझने व पढ़ने की विधि बताई। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय समेत सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed