{"_id":"5e594d7e8ebc3ef38a31fc77","slug":"shortege-of-board-paper-amethi-news-lko5111375181","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रश्नपत्र कम पड़ने व अपठनीय होने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रश्नपत्र कम पड़ने व अपठनीय होने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नौवें दिन हाईस्कूल के संस्कृत विषय की परीक्षा में एक केंद्र पर अपठनीय प्रश्नपत्र व दो केंद्र पर बंडल में प्रश्नपत्र कम मिलने पर हड़कंप मच गया। मजिस्ट्रेट की मदद से दूसरे केंद्र से प्रश्नपत्रों की आपूर्ति करते हुए परीक्षा करवाई गई।
परीक्षा के दौरान ड्यूटी नहीं करने पर तीन परिषदीय शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति के साथ ही परिचय पत्र नहीं लगाने पर छह शिक्षकों-कर्मियों से जवाब तलब किया गया है। संस्कृत परीक्षा में पंजीकृत 4,623 में से 243 परीक्षार्थियों ने किनारा कर लिया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार शुक्रवार को जिले के 81 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में हाईस्कूल के संस्कृत विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान अमेठी के श्रीरामजस इंकॉ कॉलेज जोगा अंबरपुर में 14 प्रश्नपत्र अपठनीय तो ककवा स्थित जंग बहादुर इंटर कॉलेज में बंडलों में तीन और जगन्नाथ बख्श विद्या देवी बालिका इंटर कॉलेज में एक प्रश्नपत्र कम होने पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आननफानन में सूचना पर डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मदद से पास के परीक्षा केंद्रों से प्रश्नपत्रों को भेजकर परीक्षा कराया। परीक्षा में हाईस्कूल में संस्कृत विषय में पंजीकृत 4,623 परीक्षार्थियों में से 4,380 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
इसके अतिरिक्त रानी सुषमा देवी बालिका इंटर कॉलेज के औचक निरीक्षण में परिषदीय शिक्षक गोमती यादव, गीता देवी व रूपम आर्या के कार्यभार ग्रहण करने के बावजूद ड्यूटी नहीं करने का मामला प्रकाश में आया। डीआईओएस ने तीनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति बीएसए से की है।
केंद्र पर बिना परिचय पत्र ड्यूटी करते मिलने पर अनिल पांडेय, अंजू तिवारी व हरिश्चंद्र तथा जीजीआईसी शाहगढ़ में चंद्रशेखर व सुरेश कुमार को फटकार लगाते हुए जवाब देने का निर्देश दिया है। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के रूप में तैनात पुष्पेद्र सिंह के पास मोबाइल मिलने पर डीआईओएस ने चेतावनी पत्र जारी करते हुए केंद्र परिसर में मोबाइल नहीं रखने को कहा है।