फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shopkeeper and two others killed in road accidents, three seriously injured

Amethi News: सड़क हादसों में दुकानदार व दो अन्य की मौत, तीन गंभीर

Thu, 09 Oct 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and two others killed in road accidents, three seriously injured
अमेठी सिटी। जिले में 24 घंटे के भीतर मोहनगंज, इन्हौंना और मुंशीगंज में हुए सड़क हादसों में एक दुकानदार समेत तीन लोगों मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तिलोई में दो बाइकों में हुई आमने सामने की भिड़ंत के बाद बाइक चला रहे एक दुकानदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहनगंज के पूरे मुकुंद मजरे रमई गांव निवासी महेश कुमार वर्मा (47) की बाइक रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर अलाईपुर गांव निवासी शिवकांत (21) की बाइक से टकरा गई। हादसे में महेश की मौत हो गई, जबकि शिवकांत घायल हो गए। हादसे में मारे गए महेश की पत्नी रामावती ने बताया कि महेश अलाईपुर चौराहे पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाते थे। वह किसी काम से बाइक से रायबरेली जा रहे थे, तभी पेट्रोलपंप के पास हादसा हो गया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल शिवकांत को इलाज के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महेश और शिवकांत ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन

बोलेरो से टकराई बाइक, युवक की मौत
जगदीशपुर। कमरौली के बनभरिया गांव निवासी राजकुमार (19) की मंगलवार रात इन्हौंना के पूरे अलादीन के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्त श्रीकांत के साथ तिलोई से लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक बोलेरो की चपेट में आ गई। राजकुमार को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूटी फिसलने से सवार की मौत
शाहगढ़। सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे पर मुंशीगंज के ममता स्टील प्लांट के पास बुधवार शाम एक स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में स्कूटी चला रहे कानपुर निवासी उदय प्रताप (55) की मौत हो गई। जबकि साथ में बैठे साथी प्रतापपुर, कूरेभार निवासी धनीराम (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने धनीराम को जिला अस्पताल, सुल्तानपुर रेफर किया है। भेटुआ सीएचसी प्रभारी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि उदय प्रताप की मौत हो गई है और दूसरे घायल की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उदय और धनीराम ने हेलमेट पहन रखा था।

घर में पसरा मातम
महेश कुमार की मौत के बाद पत्नी रामावती का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी ज्योति पिता की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। वहीं, राजकुमार की मौत से उसके पिता शिवबहादुर गमगीन हैं। मां राजकुमारी बेहोशी की हालत में हैं। राजकुमार दिल्ली में नौकरी करता था। वह नवरात्र पर घर आया था। दशहरे के बाद वह वापस जाने वाला था, लेकिन उसके पहले ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed