फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   shaurya becomes tt champion

Amethi News: लक्ष्य को हराकर शौर्य बने चैंपियन

Sun, 06 Jul 2025 07:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
shaurya becomes tt champion
लखनऊ। लखनऊ के शौर्य गोयल ने शीर्ष वरीय लखनऊ के लक्ष्य कुमार को रोमांचक मुकाबले में 11-7, 11-13, 11-8, 11-8 से हराते हुए यूपी स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कैडेट बालक (अंडर-13) वर्ग का खिताब जीता। प्रतियोगिता में गाजियाबाद की अवनी त्रिपाठी ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल और यूथ बालिका एकल के खिताब जीते, जबकि पुरुष एकल फाइनल में गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा ने शीर्ष वरीयता प्राप्त लखनऊ के दिव्यांश श्रीवास्तव को 9-11, 11-7, 11-8, 11-9 से हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की। इंटीग्रल
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में खेली जा रही प्रतियोगिता के आखिरी दिन गाजियाबाद की अवनी ने कमाल का खेल दिखाया। उन्होंने पहले महिला एकल फाइनल में गाजियाबाद की आरती चौधरी को आसान मुकाबले में 11-8, 11-7, 11-9 से हराते हुए खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने यूथ बालिका फाइनल (अंडर-19) में अनिका गुप्ता (गाज़ियाबाद) को 6-11, 11-7, 9-11, 11-3, 11-4 से मात देते हुए खिताबी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के यूथ बालक फाइनल में गर्व सिंगला (गौतमबुद्धनगर) ने आरव राठी (गाज़ियाबाद) को 11-6, 11-7, 8-11, 11-9 से हराया, जबकि यूथ बालक फाइनल (अंडर-17) में अर्णव पंवार (गाजियाबाद) ने
विज्ञापन

गर्व सिंगला (गौतमबुद्धनगर) को 11-7, 9-11, 10-12, 14-12, 12-10 मात देकर खिताब कब्जाया। प्रतियोगिता के यूथ बालिका फाइनल (अंडर-17) में समृद्धि शर्मा (गौतमबुद्धनगर) ने साक्षी तिवारी (लखनऊ) को 11-5, 11-7, 11-9 से शिकस्त दी, जबकि सब जूनियर बालक फाइनल (अंडर-15) में केशव खंडेलवाल (आगरा) ने अर्णव थापा (गाज़ियाबाद) को 11-4, 11-6, 11-2 से हराते हुए खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के सब जूनियर बालिका फाइनल (अंडर-15) में पहल गुप्ता (आगरा) ने स्वास्ति चंद्रा (लखनऊ) को 10-12, 11-8, 11-4, 9-11, 11-7 से हराते खिताब जीता, जबकि कैडेट बालिका फाइनल (अंडर-13) में पहल गुप्ता (आगरा) ने अंकीशा मिश्रा (आगरा) को 9-11, 11-5, 5-11, 11-7, 11-8 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के होप्स बालक
विज्ञापन
विज्ञापन

(अंडर-11) फाइनल में आर्यवीर बोराह (गाज़ियाबाद) ने वेदांश सिंह (गाज़ियाबाद) को 11-3, 10-12, 11-7, 11-8 और होप्स बालिका (अंडर-11) फाइनल में अंशिका गुप्ता (प्रयागराज) ने इनाया फातिमा (आगरा) को 11-7, 11-7, 11-7 से हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को कुल 75 हजार रुपये की इनामी राशि बांटी गई। इसमें यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन ने 25 हजार और लखनऊ टेबल टेनिस एसोसिएशन से 50 हजार

रुपये की धनराशि शामिल रही। प्रतियोगिता के समापन पर यूपी टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव पाठक, निदेशक अरुण कुमार बनर्जी, सचिव निर्मय मित्रा, निदेशक डॉ. मोहम्मद जफर, एनके लहरी, पराग अग्रवाल, अमित सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed