{"_id":"6757e3d2ca06bf66f80cb963","slug":"shaukats-horse-won-in-sindhi-and-haiders-horse-won-in-chautalas-amethi-news-c-96-1-ame1008-130978-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सिंधी में शौकत और चौटाला में हैदर के घोड़े ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सिंधी में शौकत और चौटाला में हैदर के घोड़े ने मारी बाजी
Tue, 10 Dec 2024 12:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
संग्रामपुर क्षेत्र के भवानीपुर भवसिंहपुर मैदान में आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करत
अमेठी सिटी। संग्रामपुर के भवानीपुर भौसिंहपुर के मैदान में सोमवार को स्व. विभा पांडेय की स्मृति में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सिंधी में शौकत और चौटाला में हैदर के घोड़े ने बाजी मारी।
घुड़दौड़ प्रतियोगिता सोमवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुई। इस अनोखी दौड़ को देखने के लिए क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसी के साथ आसपास के जिलों के घुड़सवार सुबह से ही मैदान में डटे थे। मल्लूपुर गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सदाशिव पांडेय की ओर से उनकी पत्नी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में सिंधी और चौटाला नस्ल के घोड़ों की दौड़ हुई।
विभिन्न जनपदों से 22 घोड़े शामिल हुए। सिंधी घुड़दौड़ प्रतियोगिता में नौ घोड़े शामिल हुए। सिंधी में प्रतापगढ़ के चितावनपुर निवासी शौकत अली के घोड़े ने बाजी मारी। वहीं, सुल्तानपुर के प्रदीप तिवारी का घोड़ा दूसरे व प्रतापगढ़ के दीवानगंज निवासी मिन्तल का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
वहीं, चौटाला घुड़दौड़ में 14 घोड़े शामिल हुए। जिसमें प्रतापगढ़ के कुशलगढ़ निवासी हैदर अली प्रधान का घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा। प्रतापगढ़ के शौकत अली का घोड़ा दूसरे व सुल्तानपुर के इस्लामगंज निवासी सहरयार का घोड़ा तीसरे स्थान पर रहा। बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम न्यायिक पंकज मिश्रा व विशिष्ट अतिथि अवधेश नारायण पांडेय ने विजेताओं को शील्ड व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान भागवताचार्य श्रीमहराज, शिव प्रताप यादव, जेबी सिंह, गौरव पांडेय, रामेंद्र नाथ पांडेय, रामकृष्ण पांडेय, विपिन सिंह, शंभू नाथ पांडेय, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।