Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Shadow fog, increased melting, no sunshine

Amethi News: छाया कोहरा, बढ़ी गलन, नहीं निकली धूप

Fri, 19 Dec 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 19 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Shadow fog, increased melting, no sunshine
गौरीगंज के बाबूपुर में बृहस्पतिवार सुबह छाया कोहरा। -संवाद
अमेठी सिटी। जिले में सर्दी का असर लगातार तेज होता जा रहा है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 19 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया। घने कोहरे और बढ़ी गलन से दिनभर ठिठुरन बनी रही। धूप नहीं निकलने से ठंड का प्रभाव और बढ़ गया। आसमान में धुंध छाई रही।
विज्ञापन



सड़कों पर आवाजाही प्रभावित दिखी और लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते नजर आए। जिले में बुधवार शाम से कोहरा छाने लगा था। रात बढ़ने के साथ दृश्यता लगातार घटती चली गई। इसका प्रभाव बृहस्पतिवार को पूरे दिन देखा गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों और कार्यालय पहुंचने वाले कर्मचारियों को परेशानी हुई। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन



दिनभर धूप न निकलने से बुजुर्गों और बच्चों को अधिक दिक्कत हुई। सुबह और शाम लोग घरों से बाहर निकलने में हिचकते नजर आए। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे में आंशिक बादल और कोहरा छाए रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से मुख्य रूप से पश्चिमी दिशा में चल सकती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. नवनीत मिश्र ने बताया कि ठंड और पाले से गेहूं, मटर, सरसों, आलू, टमाटर और सब्जी की फसलों को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed