{"_id":"616b0e491f747e133b18b69b","slug":"sexual-from-two-teenagers-amethi-news-lko6002856100","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकली दो किशोरियों से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकली दो किशोरियों से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार शुकुल (अमेठी)। थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार भोर चार बजे बाहर निकलीं दो किशोरियों के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरियों की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियां शनिवार भोर चार बजे घर से बाहर निकली थीं। दोनों लड़कियां गांव से बाहर निकली ही थीं कि एक झाड़ी में पहले से मौजूद दो युवकों ने उनके साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिकाओं की चीख पुकार पर मौकेे पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों आरोपी युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस के हवाले कर दिया। दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग बालिकाओं के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मलिहाबाद लखनऊ के रहने वाले संजय वर्मा व छविलाल उर्फ कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक गांव में पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई जा रही सड़क के निर्माण कार्य से जुड़े हैं। संजय मुंशी व छविलाल रोलर चालक का काम करता है। दोनों पिछले बीस दिन से गांव में रुके हैं। थानाध्यक्ष निर्मल सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।