फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   seven new corona patient in amethi

अमेठी में मिले सात कोरोना पॉजिटिव मरीज

Thu, 26 Nov 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
seven new corona patient in amethi
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में दोबारा धीमी होने लगी हैं। बुधवार रात संकलित रिपोर्ट में अलग-अलग गांव के सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 1,855 की सैंपल रिपोर्ट में 1,848 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम ने संक्रमित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की कोशिश व जागरूकता कार्यक्रमों के संचालन के बाद जिले में कोविड-19 संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है। जिला प्रशासन को 23 व 25 नवंबर को अलग-अलग स्थानों से एंटीजन, ट्रूनॉट व रैपिड टेस्ट विधि से 1,855 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में जिले के विभिन्न गांव थौरी, अढनपुर, वारिशगंज, बनभरिया, भेल टाउनसिप, इंडोगल्फ तथा वार्ड नंबर तीन के एक-एक स्थानीय नागरिक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने पहले से गठित टीमों को सक्रिय करते हुए संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की सैंपलिंग तथा प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर करते हुए संक्रमित क्षेत्र को संक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया है। कोरोना संक्रमितों की संकलित रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 3,249 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 3,047 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 30 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 172 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed