{"_id":"63879fe1b56a3805f2367545","slug":"seven-more-dengue-patients-found-amethi-news-lko659674374","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डेंगू के सात और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डेंगू के सात और मरीज मिले
विज्ञापन
अमेठी। जिले में मंगलवार को डेंगू के सात और मरीज मिले हैं। इस तरह डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है। जांच रिपोर्ट मिलते ही संबंधित गांवों में स्वास्थ्य टीमें भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई शुरू करा दी गई है।
ठंड का मौसम शुरू होने के बाद भी बुखार के मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। अस्पतालों में आने वाले मरीजों में से ज्यादातर मरीज सर्दी-जुकाम व बुखार के ही मिल रहे हैं। मंगलवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में सात मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। इसमें जगदीशपुर ब्लॉक क्षेत्र के दो, गौरीगंज के तीन तथा जामो व अमेठी ब्लॉक क्षेत्र का एक-एक मरीज शामिल है।
जांच रिपोर्ट मिलते ही संचारी रोग के नोडल एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने संबंधित सीएचसी अधीक्षकों को सूचित करते हुए मरीजों के गांवों में रैपिड रिस्पांस टीमें भेजकर निरोधात्मक कार्रवाई कराने का निर्देश दिया। बुधवार सुबह सीएचसी अधीक्षकों ने गांव में स्वास्थ्य टीमें भेजकर पीड़ित के परिवार के साथ ही पूरे गांव का सर्वे शुरू कराया। टीम ने गांव में सर्वे कर बुखार पीड़ित मरीजों की मौके पर स्लाइड से जांच कर उन्हें दवाएं दीं। इसके साथ ही गांवों में साफ-सफाई के अलावा एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया।