{"_id":"62604e8526fb622e02742074","slug":"seven-highschool-turned-to-be-in-inter-very-soon-amethi-news-lko6270483181","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज में तब्दील होंगे जिले के सात हाईस्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज में तब्दील होंगे जिले के सात हाईस्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की समुचित व्यवस्था करने के लिए जल्द ही सात हाईस्कूल को इंटर तक तो 16 यूपीएस (अपर प्राइमरी स्कूल) को हाईस्कूल में उच्चीकृत किया जाएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मानकों को पूरा करने वाले स्कूलों के ऊच्चीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद विभाग सुविधा मुहैया कराते हुए ऊच्चीकृत कक्षाओं में शिक्षण कार्य शुरू करेगा। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण करने में सहूलियत होगी।
समग्र शिक्षा अभियान के साथ बालिका शिक्षा प्रोत्साहित करने के लिए शासन के साथ जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। स्कूल दूर होने से अधिकांश बालिकाएं शिक्षा से वंचित हो रही हैं तो बालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की परेशानी दूर करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को अवस्थापना सुविधा से लैस करते हुए विद्यार्थियों को पंजीकृत कर शिक्षित करने में जुटा है। बावजूद इसके विद्यार्थियों के शिक्षा से वंचित होने तथा दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करने में हो रही असुविधा को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूलों को ऊच्चीकृत करने जा रहा है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले में संचालित सात राजकीय हाईस्कूल में इंटर तक तो 16 उच्च प्राथमिक स्कूल में हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित करने की योजना बनाई है। कवायद सफल हो सके इसके लिए मानक पूरा करने वाले स्कूलों को ऊच्चीकृत करने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। शासन से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग राजकीय हाईस्कूल में इंटर तक व यूपीएस में हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित कर ग्रामीण क्षेत्र में विद्यार्थियों को सुविधा व संसाधनों के बीच शिक्षित कर उनका भविष्य संवारने में सहयोग करेगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में राजकीय हाईस्कूल हरिहरपुर, सातन का पुरवा, अफुइया, अमेठी, पीढ़ी सवितापुर व कंजास की पांच से सात किलोमीटर परिधि में इंटर कॉलेज नहीं होने की बात कहते हुए इंटर की कक्षाएं संचालित करने की अनुमति मांगी गई है। इतना ही नहीं इन स्कूलों की परिधि में तीन यूपीएस संचालित होने की बात कहते हुए ऊच्चीकृत होने पर विद्यार्थियों को सुविधा मिलने की बात कही गई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यूपीएस पीठीपुर भुसहरी, गड़ेरी, पूरबगांव, गोसाईगंज, सरैया दुबान, नुवावां, बहवापुर, भेटुआ, पहाड़गंज, मऊ, गौरीपुर, बेसारा पूरब, पुन्नपुर, शुकुलपुर, जरौटा व गरथोलिया में हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित करने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद जल्द ही इन यूपीएस को ऊच्चीकृत कर हाईस्कूल तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।