फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Seven corona infected patients found in Amethi

अमेठी में मिले सात कोरोना संक्रमित मरीज

Sat, 12 Dec 2020 09:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Seven corona infected patients found in Amethi
अमेठी। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोशिश के चलते जिले में कोरोना कंट्रोल में है। शुक्रवार देर शाम मिली 1,446 सैंपलों की रिपोर्ट में महज सात कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या घटकर 112 हो गई है।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के बावजूद सक्रिय प्रशासन लगातार निगरानी व संभावित संक्रमितों की जांच व उपचार की कोशिश में जुटा है। जिला प्रशासन को शुक्रवार देर रात नौ व दस दिसंबर को अलग-अलग स्थानों से 1,446 सैंपलों की एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट मिली।
विज्ञापन

रिपोर्ट में सात लोग पॉजिटिव मिले। पॉजिटिव मिले लोगों में मिश्रौली गांव के दो, पीठीपुर व अर्जुनपुर गांव में एक-एक तथा इंडोगल्फ में सर्वाधिक तीन ग्रामीण शामिल हैं। रिपोर्ट में 1,439 व्यक्ति निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में गठित टीम को बचाव कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,387 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।

जिनमें से उपचार के बाद 3,242 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 33 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 112 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट हैं। डीएम ने बताया कि वर्तमान में पॉजिटिविटी की दर दो फीसदी से भी कम हो गई है। डीएम ने लोगों से घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed