फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Service lane will be built near Kakwa overbridge

Amethi News: ककवा ओवरब्रिज के पास बनेगी सर्विस लेन

Tue, 28 Jan 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 28 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Service lane will be built near Kakwa overbridge
अमेठी। शहर के ककवा रोड पर ओवरब्रिज की सर्विस लेन नहीं होने से लोगों को हो रही परेशानी से जल्द निजात मिलेगी। व्यापारी संगठन सहित स्थानीय लोग इसके लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। सेतु निगम ने सर्विस लेन निर्माण को मंजूरी देते हुए धनराशि भी जारी कर दी है। उम्मीद है कि जल्द ही सर्विस लेन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन




अमेठी शहर से गुजरने वाले लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक स्थित रेल क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण हुआ है। ओवरब्रिज निर्माण के बाद से ही नीचे निवास करने वाले लोगों व अन्य राहगीरों को सर्विस लेन नहीं होने से परेशानी हो रही है। लोगों की परेशानी को देखते हुए व्यापारी संगठन सहित स्थानीय लोग संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन



गत दिनों उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारी नेता सोनू कसौंधन और अन्य व्यापारियों ने एसडीएम आशीष सिंह को ज्ञापन सौंपा था। लोगों की परेशानी व लगातार संघर्ष संग ज्ञापन के बाद सेतु निगम सक्रिय हुआ। सेतु निगम ने शासन को ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन निर्माण का अनुमानित आगणन तैयार कर प्रस्ताव भेजा। शासन ने प्रस्ताव मंजूर करते हुए अनुमानित आगणन को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की। सर्विस लेन निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद जल्द काम शुरु होने की उम्मीद है। सर्विस लेन का निर्माण होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






व्यापारियों ने जताई खुशी, बोले-मिलेगी सुविधा
अमेठी के ककवा मार्ग स्थित ओवरब्रिज के सर्विस लेन निर्माण को मंजूरी मिलने की बात सार्वजनिक होने के बाद महेश सोनी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जा रहा था। उच्च अधिकारियों ने व्यापारियों की मांगों को समझा और इस पर त्वरित कार्रवाई की। सर्विस लेन के निर्माण से स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय आशीष जायसवाल ने बताया कि लंबे समय से व्यापारी वर्ग और आम लोग ओवरब्रिज से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे थे। व्यापारी सोनू कसौंधन, आशीष जायसवाल, संतोष कसौधन राहुल आदि व्यापारियों ने खुशी जाहिर की है।





एक लाख लोगों को थी परेशानी
सर्विस लेन नहीं बनने से ककवा ओवरब्रिज के नीचे करीब 50 से अधिक दुकानों का कारोबार बर्बाद हो रहा था। शहर की करीब 30 हजार आबादी व किठावर मार्ग की करीब 70 हजार से अधिक आबादी को सर्विस लेन न बनने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मांग के बाद भी चार वर्ष तक सर्विस लेन का निर्माण नहीं हुआ है, लेकिन अब सर्विस लेन बनने की मंजूरी के बाद लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।






बारिश में दुकानों में घुस जाता था पानी

सर्विस लेन न बनने के कारण नाली का भी निर्माण नहीं हो पाया था। बारिश के समय दोनों सर्विस लेन पर कीचड़ व जलभराव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के समय पैदल जाने वाले लोगों को होती थी। बीते वर्ष हुई बारिश से कई दुकानों में बारिश का पानी चला गया था, जिससे हजारों का नुकसान हुआ था।








निर्धारित समय में पूरा होगा काम

सेतु निगम के परियोजना निदेशक प्रशांत सिंह ने अमेठी के ककवा मार्ग स्थित ओवरब्रिज के सर्विस लेन निर्माण को मंजूरी मिलने की पुष्टि की है। बताया कि करीब 80 लाख रुपये से सर्विस लेन का निर्माण होना है। बताया कि नियमानुसार ओवरब्रिज का निर्माण मानकयुक्त सामग्री से निर्धारित समय में पूरा करवाते हुए लोगों को आवागमन में सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed