फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Server stalled for five days, licenses not being generated

Amethi News: पांच दिन से सर्वर ठप, नहीं बन पा रहे लाइसेंस

Fri, 28 Feb 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 28 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Server stalled for five days, licenses not being generated
अमेठी सिटी। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के सारथी सर्वर में पांच दिनों से तकनीकी दिक्कत के चलते आवेदकों की लाइसेंस फीस जमा नहीं हो पा रही है। इससे प्रतिदिन करीब 85000 रुपये की आर्थिक क्षति हो रही है तो करीब 150-200 लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन




सर्वर में तकनीकी खामी से एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस के साथ अन्य कार्य ठप हैं। लाइसेंस नवीनीकरण, अस्थायी लाइसेंस हासिल करने सहित कई अन्य प्रकार के कार्य के लिए पहुंचे करीब 150-200 लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार को स्थायी व अस्थायी लाइसेंस हासिल करने, लाइसेंस का नवीनीकरण कराने समेत अन्य काम के लिए जिले के दूरदराज के क्षेत्र से लोग एआरटीओ कार्यालय पहुंचे। संबंधित काउंटर पर लाइन में लग गए। कुछ देर बाद जानकारी दी गई कि सारथी सर्वर में ठप है। इससे लोगों को बगैर काम कराए ही मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



एआरटीओ कार्यालय में बृहस्पतिवार को अस्थायी लाइसेंस बनवाने पहुंचे बदलगढ़ के सर्वेश ने बताया कि फीस जमा कर लाइसेंस बनवाने आए थे, लेकिन सर्वर नहीं चलने से काम नहीं हो सका। कासिमपुर निवासी प्रमीप कुमार भी अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए थे। बताया कि फीस भी जमा नहीं हो पाई। अब सोमवार को दोबारा आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




खलिसपुर निवासी संगम कुमार ने बताया कि स्थायी लाइसेंस बनवाने आए थे। पटल पर पहुंचे तो पटल सहायक ने बताया कि सर्वर खराब है। दूसरी तिथि मिली है। पलिया पश्चिम गांव निवासी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि स्थायी लाइसेंस जारी होने से पहले टेस्ट देने की तिथि मिली थी। छुट्टी लेकर लाइसेंस बनवाने आए, लेकिन सर्वर खराब होने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। अब दोबारा अवकाश लेकर आएंगे, फिर लाइसेंस जारी करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed