फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Senior Congressman and former MP Rajkaran Singh passed away

Amethi News: वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व सांसद राजकरन सिंह का निधन

Sun, 25 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 25 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Senior Congressman and former MP Rajkaran Singh passed away
पूर्व सांसद राजकरन सिंह
मुसाफिरखाना (अमेठी)। नेवादा गांव निवासी पूर्व सांसद राजकरन सिंह (87) का शनिवार रात निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार सुबह से ही पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। गांव स्थित बाग में गार्ड आफ ऑनर देने के बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर पूर्व सांसद राजकरन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें पिता राजीव गांधी का सहयोगी बताया। कहा कि पूर्व सांसद ने सुल्तानपुर क्षेत्र में नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा का कार्य किया।
विज्ञापन


1984 से 89 तक सुल्तानपुर लोकसभा सीट से सांसद रहे वरिष्ठ कांग्रेसी राजकरन सिंह की 87 वर्ष की उम्र शनिवार रात में निधन हो गया। गौरीगंज विधायक राकेश सिंह, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, जंगबहादुर सिंह, राधेश्याम धोबी, शिव नारायण मिश्र, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, कांग्रेस महासचिव विवेकानंद पाठक, जिला प्रवक्ता अरविद चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। पुत्र अभिमन्यु सिंह ने मुखाग्नि दी तो सबकी आंख नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव गांधी के करीबी थे पूर्व सांसद
मुसाफिरखाना के नेवादा गांव में एक अप्रैल 1936 को जन्मे राज करन सिंह सक्रिय राजनीति में आने से पहले एएच इंटर कालेज में व्यायाम शिक्षक पद पर कार्यरत थे। वह आजीवन कांग्रेस से जुड़े रहे। ब्लॉक प्रमुख मुसाफिरखाना के रूप में राजनैतिक जीवन की शुरुआत करते हुए 1971 से 1984 प्रमुख रहे। शिक्षक से इस्तीफा देने के बाद 1984 में कांग्रेस के टिकट पर सुल्तानपुर लोकसभा से चुनाव में अपनी किस्मत अजमाई। 1989 सांसद का प्रतिनिधित्व किया। 1989 और 1996 के चुनाव में भी सुल्तानपुर सीट से किस्मत अजमाई लेकिन, सफलता नहीं मिली। सुल्तानपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय में गुजरात ऑयल सलेक्शन बोर्ड के डायरेक्टर पद पर भी पूर्व सांसद ने कार्य किया। वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के करीबियों में थे। 24 जनवरी 2019 को पूर्व सांसद के पौत्री की शादी के बाद राहुल गांधी इनसे मिलने इनके पैतृक आवास नेवादा आए थे।

सांसद के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक
भादर। पूर्व सांसद राजकरन सिंह के निधन पर कांग्रेसियों ने शोक जताया। दुर्गापुर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक सिंह हिटलर की अगुवाई में शरद प्रकाश सिंह , संजय यादव, पवन दूबे, बृजेश तिवारी, विनोद कनौजिया, लाल माधव सिंह व राजेश सिंह ने शोकसभा कर मौन धारण कर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed