{"_id":"637e6402175f0167c523c12e","slug":"self-defence-training-for-more-than-25-thousand-girls-amethi-news-lko6585995163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सेल्फ डिफेंस में प्रशिक्षित होंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सेल्फ डिफेंस में प्रशिक्षित होंगी छात्राएं
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज(अमेठी)। परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत उच्च प्राथमिक की लगभग 25 हजार से अधिक छात्राओं को सेल्फ डिफेंस में प्रशिक्षित किया जाएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए मिशन शक्ति फेज-4 के तहत कार्य योजना तैयार की गई।
छात्राओं को सेल्फ डिफेंस में प्रशिक्षित किया जा सके, इसके लिए प्रत्येक शनिवार को स्कूल में विशेष सत्र आयोजित होगा। इस दौरान उन छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा, जिनकी उपस्थिति अच्छी होगी।
जिले में संचालित 234 उच्च प्राथमिक व 197 कंपोजिट व 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2022-23 में पंजीकृत 25,125 छात्राओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन विधि में शिक्षा विभाग प्रशिक्षित करेगा। मिशन शक्ति फेज-4 के तहत स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए प्रत्येक शनिवार को विद्यालय अवधि के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जीवन कौशल शिक्षा, सेल्फ एस्टीम के तहत बाल अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षा, घरेलू हिंसा, यौन हिंसा, छेड़छाड़, सेफ टच, अनसेफ टच के साथ हेल्पलाइन की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त चित्रकला, वाद-विवाद, चर्चा-परिचर्चा आयोजित कर विपरीत परिस्थितियों में रक्षा की विधि बताई जाएगी।
नियमित स्कूल नहीं आने वाली छात्राओं को चिह्नित कर अभिभावकों से संपर्क किया जाएगा। नियमित स्कूल आनी वाली छात्रा व उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। स्कूल में प्रतिमाह अभिभावकों की बैठक आयोजित की जाएगी। बालिका शिक्षा के महत्व को पेटिंग व बाल अखबार के जरिए तैयार कर छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
सभी स्कूलों में यूपीएस व केजीबीवी में मीना मंच को सक्रिय बनाया जाएगा। सप्ताह में बाल सभा आयोजित कर बालक-बालिका को सामान रूप से जिम्मेदारी दी जाएगी। शिक्षा का अधिकार व सुरक्षा के अधिकार की जानकारी देते हुए विपरीत परिस्थितयों में हेल्पलाइन नंबर व पुलिस में शिकायत की विधि समझाई जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल हो सके इसके लिए सभी बीईओ को पत्र जारी कर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर उसके फोटोग्राफ्स व रिपोर्ट देने को कहा गया है।
बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बालिकाओं का मनोबल बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता बढ़ने से बालिका शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान को प्रोत्साहन मिलेगा। सभी बीईओ व प्रधानाध्यापक को रोस्टर तैयार कर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के साथ जनप्रतिनिधियों व स्वावलंबी बन चुकी महिलाओं की गोष्ठी करने का निर्देश दिया गया है।