{"_id":"61c37b54ffdcd818d43dc748","slug":"select-sensitive-polling-centers-and-criminals-amethi-news-lko610197723","type":"story","status":"publish","title_hn":"अति संवेदनशील केंद्र व अपराधियों को करें चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अति संवेदनशील केंद्र व अपराधियों को करें चिन्हित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एसपी ने बैठक कर बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के अति संवेदनशील मतदान केंद्रों तथा अपराधियों को चिह्न्ति कर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान लापरवाही उजागर होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
सामान्य विधानसभा निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी दिनेश सिंह ने बुधवार को पुलिस कार्यालय सभागार में सभी सीओ व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में एसपी ने आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का चिन्हांकन, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पाबंदी की कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
कहा कि सभी एसओ क्षेत्र में गुंडा, जिला बदर एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखें। लगातार अभियान चलाकर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी करना सुनिश्चित करें। संदिग्ध व्यक्ति वस्तु दो पहिया, चार पहिया वाहनों तथा बाइक सवार नई उम्र के युवाओं पर विशेष नजर रखते हुए इनकी नियमित चेकिंग भी करें। सभी को कोविड-19 कोरोना वायरस के दृष्टिगत संक्रमण से सुरक्षित एवं सतर्क रहते हुए अपनी-अपनी ड्यूटियों का निर्वहन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
एसपी ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी गांव में मतदाताओं को धमकाने, मतदान प्रभावित करने को कोशिश करने की शिकायत मिलने पर संबंधित थाने के प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एएसपी विनोद कुमार पांडेय, सीओ गौरीगंज गुरमीत सिंह, तिलोई अजय कुमार सिंह व अमेठी अर्पित कपूर के अलावा सभी थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अफसर मौजूद रहे।