{"_id":"6a3ad6bb94fe57fee007d2e7","slug":"search-for-the-accused-intensified-police-are-scrutinizing-mobile-phone-details-amethi-news-c-96-1-ame1002-168977-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आरोपियों की तलाश तेज, मोबाइल डिटेल खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आरोपियों की तलाश तेज, मोबाइल डिटेल खंगाल रही पुलिस
Wed, 24 Jun 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
भादर। रायपुर गांव निवासी आयुष राव की विषाक्त पदार्थ खाने के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए मृतक और नामजद आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना से पहले मृतक तथा आरोपियों के बीच हुई बातचीत की जानकारी जुटाई जा रही है। मोबाइल कॉल, मेसेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है, जिससे जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
रामगंज के रायपुर गांव निवासी आयुष राव ने रविवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए थे। वहां से लखनऊ रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के पिता संगमलाल की तहरीर पर सुल्तानपुर जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कैथापुर गांव निवासी रोली दीवान, उसकी मां डॉ. सीमा दीवान तथा रवि दीवान और अनिल दीवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वरीक्षा के बाद हुए विवाद के पश्चात आरोपियों ने आयुष को फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और धमकी दी। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मोबाइल डिटेल और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।