फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SDRF engaged in search for youth missing in the canal.

Amethi News: नहर में लापता युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Wed, 12 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
SDRF engaged in search for youth missing in the canal.
नहर में विपिन की तलाश करती एसडीआरएफ टीम। स्रोत: स्थानीय नागरिक
तिलोई। मोहनगंज के बारकोड निवासी विपिन चौरसिया (28) की तलाश में मंगलवार को तीसरे दिन भी एसडीआरएफ और गोताखोर जुटे रहे। स्टीमर की मदद से नहर में कई किमी तक तलाश की गई, लेकिन विपिन का पता नहीं चला। पानी का तेज बहाव तलाशी अभियान में बाधा बना रहा। इससे सदमे आकर छोटा भाई प्रदीप ने नहर में छलांग लगा दी, लेकिन मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम ने उसे बचा लिया।
विज्ञापन


सोमवार को टीम ने देर शाम तक घटनास्थल से कई किमी दूर तक नहर में तलाश की थी। अंधेरा होने पर अभियान रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह होते ही एसडीआरएफ टीम स्टीमर लेकर फिर नहर में उतरी। गोताखोरों ने अलग-अलग स्थानों पर पानी के भीतर तलाश की। ग्रामीण भी टीम के साथ नहर के किनारे जुटे रहे।
विज्ञापन


दिनभर अभियान चलने के बाद भी विपिन का पता नहीं चल सका। परिजन और रिश्तेदार तीन दिन से नहर के आसपास डटे हैं। सुबह से शाम तक उनकी नजर नहर में चल रहे तलाशी अभियान पर लगी रही। टीम के लौटने पर परिजनों की उम्मीद टूटती दिखी, मगर परिवार अभी भी विपिन के मिलने की आस लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
पत्नी रोली की हालत बिगड़ी
विपिन के ससुर राधेश्याम चौरसिया ने बताया कि पत्नी रोली का रो-रोकर बुरा हाल है। वह मायके में बेसुध पड़ी हैं। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उनका उपचार कराया गया। तीन दिन से वह ठीक से खाना-पीना नहीं कर पा रही हैं। हर पल उन्हें विपिन के मिलने की सूचना का इंतजार रहता है। उनका दुधमुंहा बेटा संस्कार भी मां के पास है।


--------------

तलाश के लिए हो रहा लगातार प्रयास
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एसडीआरएफ टीम और गोताखोरों की मदद से नहर में अलग-अलग स्थानों पर तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed