फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   SDM and Lekhpal accused of not hearing, protest

एसडीएम व लेखपाल पर सुनवाई न करने का आरोप, प्रदर्शन

Thu, 10 Jun 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
SDM and Lekhpal accused of not hearing,  protest
गौरीगंज (अमेठी)। फरवरी माह में दिए गए शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं होने से नाराज उमराडीह के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। एडीएम को ज्ञापन देते हुए निस्तारण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

रीता सिंह जनकल्याण समिति के बैनर तले गुरुवार को जामो ब्लॉक क्षेत्र के गांव उमराडीह के ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंच गए। किसान नेता रीता सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद संगठन ने एडीएम वित एवं राजस्व एसपी सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में एसडीएम गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य तथा हल्का लेखपाल पर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि फरवरी माह में दिए गए शिकायती पत्र अब तक लंबित पड़े हैं। कहना है कि हल्का लेखपाल से संपर्क करने पर वह स्थानांतरण कराने को कहते हैं। जबकि एसडीएम सीयूजी नंबर पर फोन रिसीव ही नहीं करते हैं।
समिति अध्यक्ष रीता सिंह ने आरोप लगाया कि लेखपाल गांव में विवाद कराना चाहते हैं। फरवरी में दिए गए शिकायती पत्रों का निस्तारण नहीं होने पर मई माह में दोबारा शिकायती पत्र देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सभी शिकायती पत्र लंबित पड़े हैं। ज्ञापन में उनकी शिकायतों का निस्तारण नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है। इस मौके पर कमलेश कुमारी, श्यामा देवी व ऊषा समेत बड़ी संख्या में संगठन से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed