फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   science fest

Amethi News: प्रदर्शनी लगाकर परखी जाएगी विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच

Sat, 25 Feb 2023 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
science fest
अमेठी। छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच को परखने व इसे विस्तार देने के लिए 28 फरवरी को अमेठी के राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में विज्ञान प्रदर्शन लगाई जाएगी। सर्वश्रेष्ठ मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। प्रदर्शनी में इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, महाविद्यालय, माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। प्रदर्शनी में प्रत्येक विद्यालय से पांच-पांच मॉडल प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

मॉडल का अवलोकन करने के बाद मूल्यांकन समिति अंक निर्धारण करेगी। गैर तकनीकी शिक्षा के सबसे बेहतर मॉडल को तीन हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि द्वितीय को दो व तृतीय स्थान पर रहने वाले मॉडल को एक हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक के छात्रों की ओर से प्रस्तुत किए गए किसी एक मॉडल को तीन हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।
जिला स्तरीय प्रदर्शनी में 15 उत्कृष्ट मॉडल का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
जिला समन्वयक अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शनी में 100 स्टॉल लगवाए जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाले छात्र एकदम निडर होकर अपने मॉडल की जानकारी मूल्यांकन समिति के सामने रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed