फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Schools improved the quality of MDM, sent photos

स्कूलों ने एमडीएम की गुणवत्ता सुधारी, भेजीं फोटो

Thu, 30 Sep 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Schools improved the quality of MDM, sent photos
14 : गौरीगंज : प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को मध्यान्ह भोजन करते बच्चें। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। मध्याह्न भोजन योजना के तहत मेन्यू व गुणवत्ता के आधार पर बच्चों को भोजन मिल सकेगा। अमर उजाला की ओर से मानक विहीन भोजन की खबर प्रकाशित होने खबर पर संज्ञान लेते हुए बीएसए ने ऐसे सभी स्कूलों को नोटिस जारी कर प्रधानाध्यापकों से सुधार के साथ जवाब मांगा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्कूलों ने जवाब के साथ एमडीएम की फोटो कार्यालय में प्रेषित करते हुए भविष्य में मानक सही रखने को कहा है। वहीं बीएसए स्वयं नियमित रूप से स्कूलों का निरीक्षण करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में बच्चों को दोपहर में मध्याह्न भोजन दिया जाता है। अमर उजाला ने एमडीएम योजना की 11 सितंबर को रियलिटी चेक करते हुए 12 सितंबर को ‘मिड-डे मील: गुणवत्ता गायब-मेन्यू दरकिनार’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए ने ऐसे सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब देने के साथ व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया था। खबर प्रकाशित होने के बाद सक्रिय विभाग प्रतिदिन स्कूलों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधार कराने में जुटा है।
बृहस्पतिवार को गौरीगंज के उच्च प्राथमिक स्कूल, मुसाफिरखाना के माझगांव, अमेठी के शहर स्थित कंपोजिट स्कूल, भेटुआ के भीमी, संग्रामपुर के खरबुझही, बाजार शुकुल के बूबूपुर, जगदीशपुर के बनभरिया, परतोष के सनहा तथा शाहगढ़ के पूरबगांव के प्रधानाध्यापकों ने जवाब से साथ एमडीएम योजना में वितरित भोजन की फोटो कार्यालय में जमा की।

जवाब मिलने के बाद बीएसए ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर मानक व मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन बच्चों को भोजन तैयार कर वितरित करने, बीईओ को प्रतिदिन अलग-अलग स्कूलों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। बीएसए ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता प्रभावित होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीएसए ने बताया कि एमडीएम व शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिलने पर प्रधानाध्यापक को निलंबित करने के साथ ही उस ब्लॉक के बीईओ की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed