{"_id":"63fa4b2b2ca5ec354a0879b6","slug":"school-dress-amethi-news-lko6707373151-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 23,814 नौनिहालों को नहीं मिली यूनिफॉर्म अनुदान राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 23,814 नौनिहालों को नहीं मिली यूनिफॉर्म अनुदान राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। परिषदीय स्कूल में पंजीकृत 23,814 नौनिहालों को अब तक यूनिफॉर्म अनुदान राशि नहीं मिल सकी है। ऐसे बच्चे फटी-पुरानी यूनिफॉर्म में स्कूल आने को मजबूर हैं।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूल में पढने वाले बच्चों को यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग व स्टेशनरी वितरित करने के बजाए शैक्षिक सत्र 2021-22 से अनुदान राशि उनके अभिभावकों के खाते में अंतरित की जाती है। शैक्षिक सत्र 2022-23 में जिले के 1,560 परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत 2,00,117 बच्चों को योजना का लाभ मिलना है।
आंकड़ों के अनुसार इस सत्र में 1,42,137 बच्चे अगली कक्षाओं में प्रमोट हुए हैं तो 57,982 बच्चों का नवीन प्रवेश हुआ है। एक अप्रैल से शुरू सत्र में 1,42,137 प्रमोट विद्यार्थी होने के बावजूद विभाग 11 माह में सिर्फ 1,76,303 विद्यार्थियों को ही आधार कार्ड से लैस कर योजना का लाभ दे सका है।
विज्ञापन
विभाग का दावा है 23,814 वंचित बच्चों में 13,814 का विवरण सत्यापित हो चुका है। सत्यापन के बाद पोर्टल पर अपलोड होने के साथ भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इनके अभिभावकों के खाते में अनुदान राशि अंतरित हो जाएगी।
6,281 नौनिहालों का आधार कार्ड तैयार करने के बाद डाटा भी सत्यापन के साथ अपलोडिंग की प्रक्रिया गतिमान है। 3,719 नौनिहाल के पास आधार कार्ड तैयार नहीं है। जिनका आधार कार्ड तैयार करने के साथ योजना से लाभान्वित करने की कोशिश चल रही है।