फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   School bus overturns after collision with uncontrolled tanker, 10 students injured

Amethi News: बेकाबू टैंकर की टक्कर से स्कूल बस पलटी, 10 विद्यार्थी घायल

Wed, 05 Feb 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 05 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
School bus overturns after collision with uncontrolled tanker, 10 students injured
इन्हौना क्षेत्र के हजारीगंज में पलटी स्कूल बस। -संवाद
इन्हौना (अमेठी)। बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी बस को मंगलवार को एक तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस खड्ड में पलट गई जिससे बस में सवार 10 बच्चों के साथ चालक व परिचालक को भी मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन




हैदरगढ़ स्थित निजी स्कूल की बस बीएचईएल, अहोरवा, सिंहपुर व इन्हौना से 10 बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इन्हौना थाना क्षेत्र से गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित हजारीगंज के पास पीछे से आए तेज गति दुग्ध टैंकर ने बस को टक्कर मार दी और बस खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन



बस सवार स्कूली बच्चों में महेशपुर निवासी दीपांजलि तिवारी, हजारीगंज निवासी स्नेहा सिंह, दिव्यांश श्रीवास्तव, अहोरवा भवानी निवासी प्राची गुप्ता, पूरे कादिल निवासी स्वाति सिंह, बीएचईएल निवासी सुधीर चौबे, अशरफपुर निवासी आनंद तिवारी, चिलौली निवासी स्वर्णा पांडेय व सुरभि पांडेय को मामूली चोटें आईं। साथ ही चालक अफसर व परिचालक लाला भी घायल हुए। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। एसएचओ अमरेंद्र सिंह ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed