फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   School bus collided with electric pole, children narrowly survived

विद्युत पोल से टकराई स्कूल बस, बाल-बाल बचे बच्चे

Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
School bus collided with electric pole, children narrowly survived
तिलोई(अमेठी)। थाना क्षेत्र मोहनगंज के ग्राम बारकोट के समीप छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूल बस विद्युत पोल से टकरा गई। गनीमत रहा कि दुर्घटना में बस पर सवार सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

रायबरेली जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के घूराडीह स्थित स्वामी दयानंद पब्लिक स्कूल में क्षेत्र के कई गांव के बच्चे पढ़ने जाते हैं। बुधवार शाम स्कूल से छुट्टी के बाद अलाईपुर, ओनडीह, कोटवा, मटरेवा सहित बारकोट गांव के बच्चों को घर छोड़ने के लिए बस निकली थी।
विज्ञापन

बस चालक जगह-जगह बच्चों को छोड़ने के बाद शाम करीब पांच बजे बारकोट के बच्चों को गांव छोड़ने जा रही थी। रुद्रपुर गांव के समीप बस अचानक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। गनीमत रहा कि दुर्घटना में बस पलटने से बच गई जिससे बस में सवार सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान वीर बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के समय गांव के तीन बच्चे ही बस पर सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मोहनगंज पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। एसओ भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, सभी बच्चे सुरक्षित हैं। बस की स्टेयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ है। घटना में किसी प्रकार का शिकायती पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed