{"_id":"5eeb8ee38ebc3e42d162c217","slug":"scholarship-amethi-news-lko526594597","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अक्टूबर तक होगा पूर्व दशम छात्रवृत्ति का आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 अक्टूबर तक होगा पूर्व दशम छात्रवृत्ति का आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। शैक्षिक सत्र 2020-21 में पूर्व दशम (कक्षा नौ व दस) के छात्रों को छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित करने के लिए मुख्य सचिव ने आवेदन की समय सारिणी जारी की है। जारी समय सारिणी के अनुसार 30 जुलाई तक स्कूलों को अपना मास्टर डाटा साफ्टवेयर पर अपलोड करना होगा तो बच्चे 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। मुख्य सचिव का पत्र मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग ने डीआईओएस के माध्यम से प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर समयावधि में सारी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
शिक्षण कार्य में बच्चों को आर्थिक परेशानी से बचाने के लिए शासन की ओर से छात्रवृत्ति योजना संचालित की जाती है। कोरोना संकट के दौरान लोगों के सामने उत्पन्न आर्थिक परेशानी से अभिभावकों को राहत देने के लिए शैक्षिक सत्र 2020-21 में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने पूर्व दशम (कक्षा नौ व दस) में अध्यनरत बच्चों को योजना से लाभान्वित करने के लिए आवेदन की समय सारिणी जारी की है।
समय सारिणी के अनुसार नौ जुलाई से 30 जुलाई तक स्कूलों को साफ्टवेयर पर मास्टर डाटा अपलोड करना होगा तो 28 अगस्त तक डीआईओएस को सत्यापित करना अनिवार्य होगा। इसी तरह पूर्व दशम (कक्षा नौ व दस) में अध्यनरत बच्चे 31 जुलाई से 12 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद तीन दिन तक त्रुटियों में सुधार करने का मौक देते हुए 31 अगस्त तक आवेदन की हार्ड कापी स्कूल में जमा करनी होगी।
विज्ञापन
योजना में नवीनीकरण एक सितंबर से 17 नवंबर तक होगा। आवेदन के बाद जांच पूरी करते हुए समाज कल्याण विभाग बच्चों के खातें में प्रतिपूर्ति राशि का अंतरण करेगा। सचिव का पत्र मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग ने डीआईओएस के माध्यम से सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्व दशम छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा ने प्रधानाचार्यों को पत्र भेजने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना की समय सारिणी नहीं मिली है।