फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Sarai Mahesha team won in volleyball

Amethi News: वॉलीबॉल में सराय महेशा टीम जीती

Thu, 09 Jan 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sarai Mahesha team won in volleyball
बहादुरपुर ब्लॉक के खालिसपुर स्थित मॉडल खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में वॉलीबॉल खेलते ​खिल
अमेठी सिटी। ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभा को उभारने के लिए युवा कल्याण विभाग की ओर से ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। बुधवार को बहादुरपुर ब्लॉक के खालिसपुर स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के वॉलीबॉल में सराय महेशा टीम विजेता तो फतेहपुर मवइया टीम उपविजेता रही। कबड्डी जूनियर वर्ग में भुलामऊ विजेता तो इंडिया पब्लिक स्कूल टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन सब जूनियर बालिका वर्ग विजेता अंशिका मौर्य की टीम ने जीत दर्ज की। 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग मेें इमरान, अनुज व मोहम्मद तबरेज क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में पंकज, दिलीप और मोहम्मद मेराज तो 800 मीटर दौड़ में हिमांशु, दिलीप व सूरज क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान के विजेता घोषित किए गए।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में मो. लियाकत, जतिन और शुभ तिवारी और 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सविता, शालिनी और दामिनी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान की विजेता रही। लंबी कूद में सूरज पहले, दीवान दूसरे व इमरान अहमद तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के बाद क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी निधि श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पवन शुक्ल, दिव्यांशु श्रीवास्तव और पवन यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed